मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

by

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री सभा, पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन तर्कशील सोसाइटी व मजदूर यूनियनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा यौन आरोपों विश्वस्तरीय महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिसिया हिंसा से कुचलने के खिलाफ और कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ विभिन्न संगठनों के नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, हरमेश ढेसी, माखन वाहिदपुरी, प्रिंसिपल डॉ. बिकार सिंह, कुलविंदर चहल, रामजी दास चौहान , पेंशनर मोर्चा हंस राज गढ़शंकर, कर्मचारी नेता मुकेश कुमार व बीबी सुभाष मट्टू के नेतृत्व में क्षेत्र के लोकतंत्र व न्यायप्रिय लोगों ने आज आनंदपुर चौक स्थित गुरदित सिंह पार्क में रैली निकाली और उसके बाद शहर में रोष मार्च निकालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह व बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका और ब्रिज भूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार खिलाफ जोरदार नारेवाजी की।

इस दौरान संबोधित करते पूर्व सरपंच कुलभूषण महिंदवानी, सुखदेव डांनसीवाल, प्रदीप कुमार , प्रो कुलवंत गोलेवाल, रामजीत सिंह सरपंच, संतोख सिंह रसूलपुर, सतनाम सिंह सरपंच, पम्मी सरपंच, हरभजन अटवाल, हरभजन सिंह गुलपुर, गुरनाम सिंह, ज्ञानी अवतार सिंह ने सभा को संबोधित किया। सुच्चा सिंह भज्जल, प्रवीण कुमारी, गुरमेल सिंह ने कहा कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीडऩ के खिलाफ देश के मशहूर पहलवान खासकर महिला पहलवान पिछले कई महीनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें न्याय दिलाने के बजाय उनके संघर्ष को कुचलने की कोशिश की। उन्हींनो ने कहा कि कल जब विभिन्न संगठनों के पहलवान महापंचायत करने के लिए एकत्र हो रहे थे तो उन्हें केंद्र सरकार और पुलिस ने बेरहमी से प्रताड़ित किया के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
इसके इलावा उनके धरने वाले तंबुओं को फाड़ कर फासीवादी चेहरा दिखा दिया। नेताओं ने मांग की कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए और पहलवानों के साथ न्याय किया जाए। इस समय श्री जरनैल सिंह, श्री सतपाल केलर, श्री जसविंदर सिंह, श्री जसप्रीत सिंह, मनजिंदर कुमार झाली, जरनैल सिंह गोलेवाल, लखवीर सिंह अलीपुर, प्रेम पाहलेवाल, गुरदेव सिंह और जरनैल सिंह गोलेवाल जोगिंदर सिंह संतोख सिंह रसूलपुर तेजिंदर सिंह माजरा डीगरियां, होशियार गोल्डी, इकबाल सिंह, गुरमेल सिंह, हरनेक सिंह करनैल सिंह, हरि राम नफरी सेवा मुक्त तहसीलदार, हरदेव राय सेवामुक्त मुख्य प्रबंधक, तर्कशील नेता गुरनाम सिंह, रेशम सिंह नरेश कपूर, सुरिंदर कौर, जीवन ज्योति आदि भी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वस्थ हृदय के लिए व्यायाम और खान-पान का रखें विशेष ध्यान : डॉ. रघबीर सिंह

पोसी में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी गढ़शंकर : 29 सितंबर : डॉ. रघबीर सिंह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

PAU-KVK Langroya doing seed sale

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 :In a farmer-friendly move, PAU-Krishi Vigyan Kendra, Langroya has launched a pro-active seed sale drive for paddy and other kharif season crops. Instead of waiting for farmers to visit, the KVK...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए स्टेज कैरिज बस रूट आवंटन के लिए प्राधिकरण की बैठक स्थगित 

एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च :   क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन निदेशालय हिमाचल प्रदेश द्वारा नए स्टेज कैरिज बस रूट के आवंटन प्रक्रिया  के लिए जिला चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों को शपथ दिलाई …..पारदर्शिता, जनभागीदारी और सुशासन के साथ गांवों के विकास का किया आह्वान हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी, अगले पांच वर्षों में प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भरः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!