पीएम मोदी को पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी : 2024 के चुनावों के लिए दी शुभकामनाएं

by

दिल्ली : रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा बंधन का धागा बांधती हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने उनके लिए राखी भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनावों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
कमर मोहसिन कहती हैं कि इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह पीएम मोदी को मिल सकेंगी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार पीएम मोदी उन्हें दिल्ली बुलाएंगे। जिसको लेकर वह तैयारियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं पीएम मोदी के लिए यह राखी बनाई है तथा राशन के रिबन के साथ कढ़ाई से डिजाइन की है।
2024 के चुनावों के लिए शुभकामनाएं
कमर मोहसिन शेख ने कहा कि वह पीएम मोदी की लंबी तथा तंदरुस्त जिंदगी की कामना करती हैं। वह इसी प्रकार अच्छे कार्य करते रहें। इसके साथ ही वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनावों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कमर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि वह एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। वह इसके हकदार भी हैं क्योंकि उनमें वह सभी योग्यताएं हैं तथा वह चाहती हैं कि वह हर बार प्रधानमंत्री बनें।
कई सालों से पीएम मोदी को कमर बांध रही राखी
पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने भी पिछली रखड़ी पर उन्हें राखी तथा कार्ड भेजा था। बता दें कि मोहसिन शेख पिछले 20-25 सालों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी बांध रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

कत्ल की साजिश नाकाम, 4 काबू, एक पिस्तौल,  आल्टो कार व मोटरसाइकिल बरामद

समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ पूरी सख्ती इस्तेमाल की जाएगी: एसएसपी नवजोत सिंह माहल होशियारपुर : जि़ला पुलिस की तरफ से समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत कत्ल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश : महिलाओं को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।  उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। ज्ञात रहे कि पंजाब...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त अवसर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत लोगों द्वारा दिखाई जा रही भारी उत्साह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खरड़ नगर परिषद चुनाव स्थगित : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़/मोहाली, 17 मई :  पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में नगर परिषद खरड़ के आम चुनावों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!