गिरफ्तार : गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 22 नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर मामला किया दर्ज

by
गढ़शंकर, 25 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 22 नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर पुलिस पार्टी के साथ संदेहास्पद लोगों की चैकिंग कर रही थी और जब वह में बाजार गढ़शंकर के पास पहुंची तो उसने सामने से पैदल चलकर आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 22 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। उक्त युवक की पहचान राहुल कुमार पुत्र बलविंदर कुमार निवासी रैंका महहला वार्ड नं 3 गढ़शंकर के रूप में हुई। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि राहुल कुमार के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में नशीली इंजेक्शन रखने के आरोप में 22-61-85 एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह नशे के इंजेक्शन कहां से खरीदता था और आगे किसे बिक्री करता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग ने टीवी चैनलों को जमकर लताड़ा – गिनती 8.30 बजे से तो 8.05 बजे लीड कैसे बताते हैं

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए इलेक्शन कमिशन ने मीडिया पर तीखी टिप्पणी की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एग्जिट पोल्स और मतगणना के...
article-image
पंजाब

नामांकन के तीसरे दिन होशियारपुर में 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

होशियारपुर, 28 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज 10 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

उपभोक्ताओं को मानकीकरण, हॉलमार्किंग और आई.एस.आई मार्क उत्पादों के बारे में किया शिक्षित

होशियारपुर, 10 अगस्त:  सामाजिक विकास के लिए प्रयासरत एक सामाजिक सेवा संगठन बैपटिस्ट चैरिटेबल सोसाइटी, पंजाब ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) शाखा कार्यालय चंडीगढ़ के सहयोग से बीआईएस गतिविधियों पर जिला परिषद बैठक हॉल,...
Translate »
error: Content is protected !!