सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 9 विदेशी युवतियों समेत 26 गिरफ्तार, नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन और कुल 45000 रुपये की नकदी बरामद – इम्मोरल ट्रैफिक कंट्रोल एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज

by

फगवाड़ा  :   फगवाड़ा पुलिस ने  पीजी की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।  जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर गांव महेड़ू स्थित लॉ गेट एरिया में बिछे पीजी के जाल में दोनों सरगना किराये पर पीजी लेकर गंदा काम कर रहे थे।  फगवाड़ा पुलिस ने कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 13 पुरुष (सभी भारतीय नागरिक) और 13 महिलाओं (नौ विदेशी नागरिक व चार भारतीय नागरिक) शामिल हैं। इनके पास से नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन और कुल 45000 रुपये की नकदी मिली थी। फगवाड़ा के थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब आरोपियों ने बड़े खुलासे किए हैं।

गरीब देशों से दो माह के टूरिस्ट वीजा पर आती थी , जाल में फंसी :    यहां पर ठहरने वाली विदेशी युवतियां थालइैंड, अफ्रीका, नाइजीरिया और अन्य गरीब देशों से दो माह के टूरिस्ट वीजा पर आती थी। भारत आकर इनके लिए पनाहगाह यही किराये के पीजी बनते थे।  फगवाड़ा पुलिस के अनुसार निजी यूनिवर्सिटी के साथ सटे एरिया में करीब 1000 पीजी हैं। लॉ गेट एरिया वाले पीजी पिछले करीब लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। यहां पर रात होते ही अनैतिक कार्य और नशा तस्करी का गढ़ बन जाता है। यहां पर आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है। इस एरिया में कई बार फायरिंग भी हो चुकी है। यहां पर इस अवैध धंधे पर वर्चस्व को लेकर भी गुटों में झड़प आम बात है।  सूत्रों की माने तो इस एरिया में रात बारह बजे से सुबह चार बजे तक युवतियां आम घूमती रहती हैं। वहीं, पकड़े गए गैंग के मुख्य सरगना दीपक बहल व लवित पंडित यहां पर पीजी किराये पर लेकर अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे।

    विदेशी युवतियां अपना खर्च चलाने और इस धंधे में ज्यादा पैसा मिलने के लालच में जुड़ गईं। कुछ स्थानीय युवतियों को भी पैसे का लालच देकर आरोपितों ने अपने जाल में फंसाया था। एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद टीम को वहां पर नजर रखने के लिए कहा गया।     टीम को जब पक्का हो गया कि वहां पर देह व्यापार हो रहा है तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में बताया। एसएसपी ने बताया टीम ने यहां तक बताया कि दोनों जगह पर आरोपितों की संख्या 20 से ज्यादा है तो उन्हें पकड़ने के लिए भारी पुलिस को मौके पर भेजा गया। इसके बाद टीम ने दोनों कोठियों में दबिश देकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई :  भट्टी एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ऐसे तत्वों पर नकेल कसने के लिए शहरवासियों को पुलिस का सहयोग करने की अपील की। विदेशी युवतियां दो माह के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत आती थी। इनको इस काम के लिए ही यहां बुलाया जाता था और फिर वापस लौट जाती थी। अधिकतर युवतियों का वीजा अभी है। विदेशी नागरिक होने के नाते इस मामले की सूचना एफआरओ को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में से कोई भी स्टूडेंट नहीं है। बाकी रिमांड के दौरान पूछताछ में भी कई अहम खुलासे होंगे।

अधिकतर जालंधर के रहने वाले आरोपित  :   पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय कुमार वासी फुलवारा थाना बिलगा जिला जालंधर, विवेक कुमार निवासी जालंधर, धरमप्रीत निवासी जिला जालंधर, कमल भाटिया निवासी जिला जालंधर व वाज निवासी जूबे देश जिंबाब्वे हाल निवासी ग्रीन वैली महेड़ू, जसपाल सिंह उर्फ बिल्ला निवासी जालंधर, शंकर अरोड़ा निवासी फगवाड़ा, सुखदीप सिंह उर्फ दीप निवासी समसपुरी थाना अमलोह जिला फतेहगढ साहिब, प्रभजोत सिंह उर्फ साबी निवासी दादा कालोनी जालंधर, बेअंत सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव चक्क हकीम फगवाड़ा व अंकित गुप्ता उर्फ निशू निवासी फेस 3 जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक कंट्रोल एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डंगोरी में महिला के घर से 30 बोतलें शराब बरामद, महिला मौके से निकलने में कामयाव

गढ़शंकर : बीत ईलाके के गांव डंगोरी में पुलिस ने छापा काम कर 30 बोतलें शराब बरामद कर आबाकारी एकट तहत मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान महिला वहां से निकलने में कामयाव हो...
article-image
पंजाब

Civil Surgeon Inspects Aam Aadmi

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 20 : Following health department guidelines, Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Mandeep Kamal conducted a surprise inspection of the Aam Aadmi Clinics in Paldi and Mahilpur. The entire staff was found on duty,...
article-image
पंजाब

ठेकेदार कुलभूषण शोरी के नेतृत्व में लंगर समिति ने डीएसपी नरिंदर सिंह औजला से मुलाकात की

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा क्षेत्र की संगत के सहयोग से श्री अमरनाथ की यात्रा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाली संगत तथा सामान्य लोगों के लिए लगाया...
article-image
पंजाब

शहर को साफ सुथरा बनाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 12.50 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 31 के संत नगर में सुतैहरी नाले में पाइप डालने के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :8 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा...
Translate »
error: Content is protected !!