कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की पराली में गेहूं की सीधी बिजाई संबंधी प्रदर्शनी का आयोजन

by

होशियारपुर, 17 नवंबर:
किसानों को धान की पराली प्रबंधन संबंधी जागरुक करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से गांव बुगरा के तरनजीत सिंह के फार्म पर धान की पराली में गेहूं की सीधी बिजाई की प्रदर्शनियों का बीते दिन आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनियों के दौरान गेहूं की सीधी बिजाई अलग-अलग तकीनीकों के साथ की गई ताकि इन तकनीकों के साथ पैदा हुए गेहूं की सफल काश्त का संदेश अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच सके।
कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर के सहयोगी निदेशक(प्रशिक्षण) डा. मनिंदर सिंह बौंस ने इस बात पर जोर दिया कि किसान धान की पराली को न जलाएं व उपलब्ध मशीनरी व तकनीकों के माध्यम से इसका योग्य प्रबंध कर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से अभियान के रुप में पराली प्रबंधन संबंधी अलग-अलग गतिविधियां की जा रही है। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मामूली किराए पर किसानों को पराली प्रबंधन मशीनरी भी उपलब्ध करवाईन जा रही है।
सहायक प्रोफेसर कृषि इंजीनियरिंग डा. अजैब सिंह ने धान की पराली प्रबंधन तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर धान की पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी-सरफेस सीडर तकनीक, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, जीरो ड्रिल, कटर के प्रयोग संबंधी व रोटावेटर के साथ पराली को खेत में मिलाने व गेहूं की बिजाई संबंधी विधि प्रदर्शनियां आयोजित की गई हैं।
कृषि व किसान कल्याण विभाग होशियारपुर से सहायक कृषि इंजीनियर लवली ने बताया कि अलग-अलग मशीनों की खरीद के लिए विभाग की ओर से सब्सिडी दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्लाकों में पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी बैंको का गठन किया गया है और किसान पराली प्रबंधन संबंधित मशीनरी का प्रयोग सांझे तौर पर करें ताकि इसका पूरा लाभ लिया जा सके।
कृषि विज्ञान केंद्र के साथ जुड़े गांव बुगरा के प्रगतिशील किसान तरनजीत सिंह ने पराली प्रबंधन की प्रदर्शनियों संबंधी संतुष्टि दिखाई। तरनजीत सिंह के पास दो एस.एम.एस कंबाइनें, मल्चर, उल्टावां हल व सुपर सीडर हैं और इन मशीनों के साथ वह अपने 92 एकड़ में पराली का सुचारु प्रबंधन करता है और किराए पर भी इन मशीनों का प्रयोग करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से बाईक स्वार सेवानिवृत सैनिक की मौत : टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर:  गढ़शंकर-नंगल पर गांव कोकोवाल के निकट एक ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। परवीन देवी निवासी गढ़ी मानसोवल ने पुलिस को बयान  दिया...
article-image
पंजाब

रोड़ी का गज्जर में चुनाव प्रचार दौरान जोरदार सर्मथन

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गांव गज्जर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जय कृष्ण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
article-image
पंजाब

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को एम्बुलेंस भेट की

गढ़शंकर: सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन डॉ एस पी ओबराय द्वारा श्री गुरु रविदास इतिहासक धर्मस्थल श्री खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को खुरालगड़ में हो रही दुघर्टनाओं को देखते हुए व इलाके के...
Translate »
error: Content is protected !!