सेवा सुशासन व गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य : भारत दुनिया में सबसे ज्यादा तरक्की करने वाला देश बन गया – केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश

by

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अपने शासन काल के 10 वर्ष पूरे होने मे कुछ ही माह शेष रहने को लेकर पूरे देश में जन संपर्क अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने तलवाड़ा, हाजीपुर व मुकेरियां, मुकेरिया शहर के अतिरिक्त इस शहर के करीबी गांव भुम्बोताड, फतेहपुर, भवनाल व वुड्डाबड सहित विभिन्न गांवों में कई ग्रामीण लोगो से मिले और उन्हें केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उनके साथ विधायक जंगी लाल महाजन व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठू उपस्थित रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा तरक्की करने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि सेवा सुशासन व गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है। मोदी की सोच तथा काम से पूरे विश्व में भारत और भारत निवासियों का सम्मान बढ़ा है। पिछले नौ वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। गरीब कल्याण तथा गरीब सशक्तिकरण के लिए यह सरकार काम कर रही है। वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री ने जंग छेड़ी है। सबका साथ सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए यह सरकार काम कर रही है। देश नौ वर्षों में बहुत आगे बढ़ा है।अब भारत की पहचान आत्मनिर्भर देश के रूप में होती है।भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में आज ब्रिटेन को पीछे छोडक़र पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। भारत वर्प 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगी। जापान तथा जर्मनी को पीछे छोड़ दिया जाएगा।केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने गांव भुम्बोताड के लोगों की समस्यायों सुनने के पश्चात उनका हल करने का भी आसवाशन दिया।
इस मौके पर जिला प्रधान अजय कोशल सेठु,विधायक मुकेरियां जंगी लाल महाजन , रघुनाथ राणा,अशोक सभरवाल, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार,कुलजीत सरपंच,कुलदीप सरपंच, तरलोचन सरपंच,करनैल सरपंच, महिन्द्र सिंह,रमन गोल्डी, कृष्ण देव, सुभाष झरेड़ा, लखविंदर सिंह, परमजीत ठाकुर,राज कुमार, टीनू,डॉ राजिन्द्र,सोम दत्त,नरेश अमरोह व थाना प्रभारी हर गुरदेव सिंह के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.ए. पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शानदार : संगीता ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में हासिल किया पहला स्थान

गढ़शंकर, 29 मार्च: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बी.ए. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच...
article-image
पंजाब

सूचना का अधिकार एक्ट ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता व जवाबदेही को बनाया यकीनी: खुशवंत सिंह

राज्य सूचना कमिश्नर ने मगसीपा की ओर से आयोजित ट्रेनिंग के दौरान पी.आई.ओज व ए.पी.आई.ओज. को किया संबोधित होशियारपुर  :  राज्य सूचना कमिश्नर श्री खुशवंत सिंह ने कहा कि सूचना का अधिकार(आर.टी.आई) एक्ट सरकारी...
article-image
पंजाब

माता हरी देवी मंदिर भवानीपुर में कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए राणा राज कुमार ने की पूजा अर्चना

गढ़शंकर: माता हरी देवी मंदिर भवानीपुर में वायस आफ दा पीयुप्ल के को कन्वीनर प्रसिद्ध समाज सेवी राणा राज कुमार नतमस्तक हुए और पूजा अर्चना करवाते हुए पूरी दुनिया से कोरोना से मुक्ति दिलाने...
Translate »
error: Content is protected !!