शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ : पहले दिन फतेहपुर खुर्द और बंगा की टीमों ने आपने मैचों में की जीत दर्ज

by

गढ़शंकर, 17 नवम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा स्वर्गीय दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद को समर्पित 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आगाज़ किया गया। टूर्नामेंट के आरंभ में अरदास की गई और संत बाबा अमरीक सिंह के आशीर्वाद के साथ मैच शुरू किया गया। मैच का उद्घाटन भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना और सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बुद्धि राजा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने इस अवसर पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह फुटबाल क्लब का एक बहुत ही सराहनीय कदम है जो आज भी युवाओं को खेल से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर के सभी सदस्यों ने नेताओं और गणमान्य लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया। स्कूल स्तरीय फुटबाल का पहला मैच फतेहपुर खुर्द व गढ़शंकर स्कूल के बीच खेला गया जिसमें फतेहपुर खुर्द की टीम विजयी रही। स्कूल स्तर का दूसरा मैच खालसा स्कूल बंगा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूड़की के बीच हुआ जिसमें बंगा की टीम 0-1 से विजयी रही। इस प्रकार गांव स्तरीय मैच सड़ोआ और चक सिंघा की टीम के बीच खेला गया जिसमें चक सिंह की टीम ने जीत हासिल की। टूसरे गांव स्तरीय मैच सोना और सुज्जों की टीम के बीच खेला गया जिसमें सोना की टीम जीत गई। इसी प्रकार समुंदड़ा ने गांव बोड़ा को हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट मौके जानकारी देते क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने कहा कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर लंबे समय से युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है ताकि युवाओं को खेलों में अच्छा स्थान मिल सके और नशा जैसी बुराई से छुटकारा पा सकें। इस अवसर पर सरदार बावा सिंह, श्रीमति नरंजन कौर, राजिंदर छावला, एडवोकेट पंकज कृपाल, अविनाश शर्मा, राजीव कुमार, हरप्रीत सिंह वालिया, किसान नेता जसवन्त सिंह भट्ठल, बलवीर सिंह चंगियाड़ा, परमजीत सिंह बब्बर, परमवीर सिंह, एनआरआई तीर्थ सिंह रत्तू, सूबेदार केवल सिंह भज्जल, सुनील कुमार गोल्डी, महिंदर सिंह भोला, लखवीर लक्की, जोग राज गंभीर, रमन बंगा, झलमन सिंह बैंस, पटवारी हरप्रीत सिंह, सरपंच अवतार सिंह नानोवाल, राजपाल हैप्पी, अवतार सिंह सीहरा, परमजीत पम्मा, कमलजीत बैंस, राज कुमार भट्टी, इंदर कुमार फौजी, पुरेवाल ब्रदर्स, करण भट्टी, सलिंदर राणा, सतनाम पारोवाल, सीप्रियन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आज के टूर्नामेंट मोके स्टेज की भूमिका अमरीक हमराज़ और मंजीत लल्लियां ने बखूबी निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हथियारों का जखीरा खेत से बरामद : साढ़े सात किलो हेराइन भी जब्त

अमृतसर। बीएसएफ ने मंगलवार को अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यह बरामदगी अमृतसर के गांव बल्डवाल में एक खेत से हुई। खेत से बरामद दो बड़े...
पंजाब

20 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार

होशियारपुर।  सीआईए स्टाफ को दूसरी बड़ी कामजाबी मिली जब उन्होंने दो और नशा तस्करों काबू कर उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की । सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने बताया के...
article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश बनाया- डा. रमन घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   यूथ सिटीजन कौंसिल की तरफ से जिला प्रधान डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला गुमशुदगी में हिमाचल में बढ़ी चिंता : 2024 में 2,489 महिलाएं लापता, 2,000 से अधिक मामलों का अब भी सुराग नहीं

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की गुमशुदगी के मामलों ने गंभीर सामाजिक चिंता पैदा कर दी है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 2,489 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें...
Translate »
error: Content is protected !!