लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

by

एएम नाथ। शिमला :  सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक रुपये मासिक वेतन पर कार्य करेंगे। उन्होंने वेतन के रूप में केवल एक रुपया लेने का फैसला लिया है। उन्होंने मिसाल पेश करते हुए इस बाबत शनिवार को उपायुक्त शिमला के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र सौंपा है। उल्लेखनीय है कि 36 वर्ष के सेवाकाल के बाद 31 अगस्त को एचएल घेज्टा की सेवानिवृत्ति हो गई थी।

सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने तक तहसीलदार शिमला पद पर देंगे सेवाएं :  सरकार ने उन्हें दोबारा रिकवरी शिमला में छह महीने की अवधि के लिए तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया है। घेज्टा ने कहा कि सरकार ने पुनर्नियुक्ति अवधि के दौरान लोगों की सेवा करने का मौका दिया है जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

रास्ते में घेर कर हमला करके हत्या की कोशिश करने समेत विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेर कर मारपीट करने तथा उसकी हत्या की कोशिश करने में उसके गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करके उसके 8-10 अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क, स्वास्थ्य व पेयजल योजनाओं से बदल रहा भटियात : कुलदीप पठानिया

भटियात में संगठनात्मक मजबूती पर फोकस, पठानिया ने बनाई नई रणनीति ढुढियारा में बड़ी बैठक, संगठन और विकास पर विस्तृत चर्चा भटियात में जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान एएम नाथ। (चुवाड़ी) चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़रूरतमंदों को राहत व सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए...
article-image
पंजाब

DRIVE AGAINST DENGUE: Civil Surgeon

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 22 : Under the district administration and health department’s special campaign “Every Friday — Strike on Dengue”, launched on the directions of Deputy Commissioner Ashika Jain, a large-scale anti-larva survey and...
Translate »
error: Content is protected !!