पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा : होठों को प्लास से खींचा और पेचकस से भी किया वार

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां चरित्र शक के चलते एक पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा इतना ही नहीं उसके होठों को प्लास से खींचा और पेचकस से वार भी किया।

इतनी बेरहमी के बाद जब पत्नी बेहोश हो गई तो पति ने उसे मृत समझ कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उसने खुद सरकारी स्कूल में पहुंचकर पानी की टंकी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृत पति की पहचान मनप्रीत सिंह (32) निवासी गांव जवाहर सिंह वाला के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनप्रीत सिंह को संदेह था कि उसकी पत्नी जिस स्कूल में मिड डे मील वर्कर थी का उसी स्कूल के अध्यापक से अवैध संबंध है। इस कारण उनका अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इसी वजह से रविवार को उनका फिर झगड़ा हुआ था। इस दौरान मनप्रीत ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद पत्नी को मृत समझकर खुद आत्महत्या कर ली। मनप्रीत ने इससे पहले खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। हालांकि महिला जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप उमीदवार संधू ने घर घर जाकर किया प्रचार

माहिलपुर – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उमीदवार सरपंच हरमिंदर सिंह संधू ने बजरावर, खेड़ा व बिलासपुर में मतदाताओं के घर घर जाकर प्रचार किया और पार्टी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसे को लेकर बड़ा खुलासा : घटना से पहले कार ड्राइवर ने इंस्टा पर डाला वीडियो- ‘मैं मर जाऊं तो…

रोहित जसवाल : चिंतपूर्णी ।। हिमाचल के चिंतपूर्णी में 200 फीट नीचे खाई में कार हादसे का वीडियो वायरल हुआ है. जो पहाड़ी के रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे...
article-image
पंजाब

नव-विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : ससुर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार में नव-विवाहिता ने अपने सास-ससुर व ननंद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने कमरे में बंद हो फंदा लगा लिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न तो मोदी और न ही अमित शाह बचा पाएंगे….कांग्रेस की सरकार में असम के CM जेल में होंग…. CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को क्यों दिखाया ठेंगा

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही। कांग्रेस नेता गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!