कृषि विभाग के द्वारा स्यांजी कोठी में किसान गोष्ठी का आयोजन : 110 स्थानीय किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में अवगत करवाया

by
गोहर, 04 मार्च :   ग्राम पंचायत स्याजी कोठी मे कृषि विभाग विकासखंड धनोटू के द्वारा प्राकृतिक खेती पर एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे 105 से 110 लोगो ने भाग लिया उपस्थित सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताते हुए विभाग की अधिकारियों के द्वारा किसानों को जीवामृत,बीजामृत और घनजीवामृत के बनाने की विधि और उसके उपयोग करने की विधि के बारे में अवगत कराया गया वह उन्हें बताया गया कि यह शून्य बजट की कृषि है क्योंकि इसमें किसानों को फसल उत्पादन के लिए उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती शून्य बजट प्राकृतिक कृषि का उद्देश्य रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग ना करना और जैविक कीटनाशकों का बढ़ावा देना है किसानों को फसल संरक्षण के लिए गोबर, पौधों एवं मानव के अवशिष्ट ,केंचुआ एवं जैविक उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई उन्हें बताया गया कि इस प्रणाली से न केवल मिट्टी के अपरदन की रक्षा होती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता में भी वृद्धि होती है और साथ ही किसानों को फसल लागत में भी कमी आती है और उनकी आय में भी वृद्धि होती है
सभी उपस्थित सभी किसानों को विभाग के द्वारा फ्रासवीन ,करेला,भिण्डी, करेला तथा खीरे के बीज भी बांटे गए ।
इस गोष्ठी में खण्ड तकनीकी अधिकारी नरेन्द्र कुमार, सहायक तकनीकी अधिकारी सौरभ वालिया, मास्टर टैनर सरवण, रोशन लाल, नन्द लाल, ग्राम पंचायत स्यांजी कोठी के उपप्रधान खेमू चन्द शामिल वह स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के भरें जाएंगे 18 पद

ऊना: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 18 पद बैच बाईस भरे जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट पदों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित : उर्तीण उम्मीदवार भर्ती कार्यालय मंडी में 10 अक्तूबर को करें रिपोर्ट

मंडी, 06 अक्तूबर । राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोहतक में 25 जुलाई 2023 को आयोजित सिपाई फार्मा तथा सोल्जर टेक नर्सिंग अस्सिस्टेंट की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के दाखिले का पहला चरण शुरू : प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल में जारी दाखिला

सन्तोषगढ़ : 20 जुलाई : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के नए DC अमरजीत सिंह ने संभाला कार्यभार : निवर्तमान DC हेमराज बैरवा ने सौंपा कार्यभार

हमीरपुर 07 फरवरी। जिला के नवनियुक्त उपायुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमरजीत सिंह ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दोपहर बाद अमरजीत सिंह को जिला का कार्यभार सौंपा। हेमराज...
Translate »
error: Content is protected !!