फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के भरें जाएंगे 18 पद

by

ऊना: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 18 पद बैच बाईस भरे जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता साईंस में 12वीं पास के साथ फार्मासिस्ट (एलोपैथी) में डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अनारक्षित श्रेणी में 6 पद फरवरी 1999 बैच, अनारक्षित वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में 2 पद अक्तूबर 2000 बैच, अनारक्षित वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2003 बैच, ओबीसी श्रेणी में 3 पद दिसंबर 2002 बैच, ओबीसी वर्ग की अंतोदया/बीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2018 बैच, एससी श्रेणी में 4 पद कई 2004 बैच तथा एसटी श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2007 बैच के आधार पर भरे जायेंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थियों अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में प्रमाण पत्र सहित 23 जुलाई से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि अभ्यार्थी का नाम विभाग को भेजा जा सकें। अधिक जानकारी के लिए 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :   राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया.’, आलोचना के बाद दीपेंद्र हुड्डा बोले- सिख समाज हमारा अपना परिवार

 काग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ कहा था। हुड्डा की उनके बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाद्ययंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता का प्रथम चरण सम्पन्न : 16 वाद्ययंत्र एवं 5 देवलु नाटी दल दूसरे दौर के लिए चयनित, कल होगा फाइनल मुकाबला

मंडी, 19 फरवरी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र एवं देवलु नाटी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार : दिल्ली के घर से मिले 2 करोड़

नई दिल्ली : CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को भी पकड़ा है. वहीं, कर्नल के दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!