जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव ने किया करसोग मंडल की प्रमुख पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण

by
एएम नाथ।  करसोग, 28 जून : राज्य सरकार के जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डाॅ. अभिषेक जैन ने करसोग प्रवास के दौरान जल शक्ति मंडल करसोग के अंतर्गत संचालित की जाने वाली विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने इस दौरान करसोग जल शक्ति मंडल के अन्तर्गत आने वाली सबसे बड़ी उठाऊ पेयजल योजना (एलडब्ल्यूएसएस) सरौर खड्ड से चुराग और इसके साथ लगते आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस योजना से क्षेत्र की लगभग 14 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने उठाऊ सिंचाई योजना (एलआईएस) शाकरा, रंडोल सबोट, उठाऊ जलापूर्ति योजना (एलडब्ल्यूएसएस) शाकरा, कांडा काहणू, बखरोट-चुराग तथा करसोग एवं आसपास के क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं के सुधार कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को सभी विकास कार्यो को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
प्रधान सचिव ने अधिशासी अभियंता करसोग बुद्धि ंिसह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता, सिंचाई सुविधाओं, बजट प्रावधानों, आधारभूत संरचना के रख-रखाव तथा जलापूर्ति परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
डाॅ. अभिषेक जैन ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक को निर्बाध रूप से सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जलापूर्ति योजनाओं की नियमित निगरानी, समयबद्ध रखरखाव तथा गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को विश्वसनीय एवं बेहतर सेवाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेयजल एवं सिंचाई अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी उद्देश्य से योजनाओं का नियमित निरीक्षण और समीक्षा की जा रही है, ताकि करसोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर, प्रभावी और निरंतर जलापूर्ति एवं सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकें।
इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नकराणा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने को प्रदेश सरकार की मंजूरी : टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू, डीसी बोले बहुआयामी पर्यटन क्षेत्र बनेगा नकराणा क्षेत्र

एएम नाथ।  बिलासपुर 19 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में टूरिज्म स्पोर्ट्स ट्रेड एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सोसाइटी से संबंधित बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों को लेकर निहरी में पहली रिहर्सल आयोजित

एएम नाथ।  मंडी, 18 मई । पंचायती राज चुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर विकास खंड निहरी में पहली रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल सरदार पटेल महाविद्यालय निहरी में रिटर्निंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक नगर झाड़माजरी के प्राचीन शिव मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया : शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया

तारा। बद्दी :  औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में राजेन्द्र कौशल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांचवें रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया। कल्याण ट्रस्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवोदय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21 अक्टूबर तक होगा

होशियारपुर, 9 अक्टूबरः सह-शिक्षा आवासीय पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही, जिला होशियारपुर में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि 21 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। जिला...
Translate »
error: Content is protected !!