केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों का सर्वसम्मति से चुनाव : पवन हरचंदपुरी अध्यक्ष तथा प्रोफैसर संधू वरियाणवी महासचिव चुने

by

गढ़शंकर : 27 सितम्बर
केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों द्वारा पंजाबी भवन लुधियाना में हुए डा. तेजवंत मान की अध्यक्षता में सभा का इजलास हुआ।
इस मौके पर सर्वश्री संधू वरियाणवी, भूपेन्द्र जगराओं, जोगेन्द्र सिंह निराला, इकबाल घारू, डा. स्वराज रिशव, नवराही घुगियाणवी, प्रोफैसर रविन्द्र भट्ठल, डा. गुरइकबाल सिंह, पवन हरचंदपुरी, डा. इंद्रजीत सिंह, डा. भगवंत सिंह तथा जरनैल सिंह अचरवाल अध्यक्ष मंडल में शामिल हुए। इस मौके पर विद्वान डा. इंद्रजीत सिंह वासु तथा डा. तेजवंत सिंह मान को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। पवन हरचंदपुरी महासचिव द्वारा 2017 से लेकर अब तक की केंद्रीय सभा सेखों की सरगर्मियों को लेकर रिपोर्ट पेश की गई। इस उपरांत पंजाब साहित्य अकादमी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष प्रोफैसर रविन्द्र भट्ठल तथा मौजूदा महासचिव डा. गुरइकबाल सिंह की अगुवाई में आगामी तीन सालों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
जिसमें पवन हरचंदपुरी को अध्यक्ष, प्रोफैसर संधू वरियाणवी को महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए डा. जोगेन्द्र सिंह निराला, भूपेन्द्र जगराओं व गुरचरण कौर कोचर, उपाध्यक्ष के लिए डा. भगवंत सिंह, भूपेन्द्र सिंह संधू, डा. बलदेव सिंह बधण, इकबाल घारू, डा. कंवर जसमिन्द्रपाल सिंह, लखविन्द्र सिंह बाजवा, गुलजार सिंह शौंकी, डा. सुदर्शन गासो, प्रिंसिपल गुरजंट सिंह तथा जुगराज धौला, सचिव पद के लिए डा. हरजीत सिंह सधर, डा. गुरचरण सिंह नूरपुर, डा. नायब सिंह मंडेर, जगदीश राय कूलरिया, मास्टर गुरचरण सिंह ढुडीके, के.साधू सिंह, बलवीर जलालाबादी, दर्शन सिंह प्रीतिमान, जगदीश राणा व बलवीर बल्ली रायकोट तथा सहायक सचिव के लिए लाल मिस्त्री, डा. देवेन्द्र बीबीपुर, जसवीर राणा, जतेन्द्र हांस, रत्न सिंह पड्डा, हरमेश मेशी दिड़बा, नकाश चित्तेवाणी, जतेन्द्र सिंह बराड़, बलविन्द्र सिंह सोढी तथा अमरीक सिंह तलवंडी चुने गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपत्तिजनक वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा : बाजवा ने ट्वीट किया है मंत्री पर लगे आरोप का मामला गंभीर

जालंधर : कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा कि आपत्तिजनक वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री है? उन्होंने कहा कि उस पर कार्रवाई अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

पकड़ना, पीटना और रिश्वत लेना आम बात…पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला का बड़ा बयान पंजाब पुलिस को लेकर

अमृतसर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब में सीआईए स्टाफ और पुलिस द्वारा रिमांड लेना या न लेना पकड़कर पीटना या न पीटना एक अच्छी खासी इंडस्ट्री है और इसके...
article-image
पंजाब

बेटे ने अपनी 90 वर्षीय माँ को जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

मेहना : पंजाब में थाना मेहना के गांव कपूरे में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसी के बेटे की ओर से जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे पहले आरोपित...
article-image
पंजाब

नगर निगम ने शुरू किया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान -शहरवासियों से सहयोग की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार, नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू और जॉइंट कमिश्नर संदीप तिवारी के आदेशों पर हेल्थ शाखा के सीएसओ दीपक कुमार और सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव...
Translate »
error: Content is protected !!