नाबालिग लडक़ी से हैरोइन बरामद 220 ग्राम : चाची ने नशा तस्करी में शामिल कर लिया

by

लुधियाना: 27 सितम्बर
लुधियाना जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ ने नशा तस्करी के एक मामले में नाबालिग लडक़ी को नामजद किया है। बता दें कि एसटीएफ को नाबालिग के पास से 220 ग्राम हैरोइन भी मिली है। मामला जमालपुर के मुंडियां कलां इलाके का है।
यह नौजवान लडक़ी अपनी चाची के घर के बाहर हैरोइन बेचती हुई पकड़ी गई थी। जब एसटीएफ ने नाबालिग की स्कूटी की तलाशी ली तो डिग्गी में से 220 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। नाबालिग ने बताया कि वह अपनी चाची के पास नौकरी ढूंढने के लिए गई थी। उसने चाची को नौकरी दिलाने के लिए मदद करने के लिए कहा था, पर चाची ने उसे नशा तस्करी में शामिल कर लिया। नाबालिग के मुताबिक वह पैसों के लालच में फंस गई। इसके साथ ही एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक बरामद की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.25 करोड़ रुपये है। नाबालिग तथा उसकी चाची सलीमा रानी उर्फ सिम्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसटीएफ लुधियाना के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि नाबालिग को मुखबर से मिली सूचना के बाद काबू किया गया।
हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें मुंडियां कलां में एक महिला के घर से बाहर नशा बेचने की सूचना मिली थी। जब उन्होंने छापा मारा तो नाबालिग लडक़ी स्कूटी पर बैठी दिखाई दी, जो नशा बेच रही थी। उसने स्कूटी की डिग्गी में नशीले पदार्थ छुपाए हुए थे। जब एसटीएफ ने चैकिंग की तो स्कूटी में से हैरोइन बरामद हुई। इसके बाद नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान लडक़ी ने बताया कि वह हठूर के गांव चक्कर की रहने वाली है। 12वीं पास करने के बाद वह नौकरी ढूंढने के लिए अपनी चाची के पास आई, पर उसकी चाची ने उसको नशे की सप्लाई में शामिल कर लिया। एसटीएफ मोहाली में नाबालिग तथा उसकी चाची के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 सितंबर को डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी के घर-कार्यालय का घेराव : दाना मंडी से जय कृष्ण रौड़ी के घर तक निकलेगा रोष मार्च, कर्मचारियों-पेंशनरों की बड़ी भागीदारी का दावा

गढ़शंकर, 4 सितंबर: पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को स्वीकार करने के बजाय कथित तौर पर उनके खिलाफ गलत प्रचार करने और बार-बार बैठक का समय देने के बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा बैठक...
article-image
पंजाब

बहादुरी पुरस्कार के लिए 5 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते हैं प्रार्थना पत्र

बाल पुरस्कार के लिए आवेदनकर्ताओं की उम्र 6 से 18 वर्ष और युवा पुरस्कार के लिए 18 से 24 वर्ष के बीच हो होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. काउंट सीजर मैटी का जन्मदिन मनाया : 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने लिया भाग

गढ़शंकर ।  यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट गढ़शंकर के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा डॉ. काउंट सीजर मैटी की 215वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। जिसमें 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार में क्या जुड़ेंगे नए चेहरे? मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज!

पंजाब के लुधियाना वेस्ट क्षेत्र में चुनाव की प्रक्रिया अभी बाकी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, संभावित जीत...
Translate »
error: Content is protected !!