घर गिरने से परिवार के सभी सदस्यों की मौत सिरमौर में : हिमाचल में वर्षा ने मचाई तबाही, 16 मौतें

by

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का कहर देखने को मिला है। पिछले 48 घंटों में बादल फटने, जमीन खिसकने तथा सडक़ हादसों के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। कुल 16 लोगों की मौत हो गई, 16 जख्मी हुए हैं । सिरमौर के रोनाहट के गांव खिजवाड़ी में गतरात्रि एक घर पर मलबा गिरने से चार बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी, तीन बच्चे तथा उनकी भतीजी शामिल है। इस तरह सिरमौर के बड़ू साहिब में रविवार को भारी वर्षा से कालेज में पानी दाखिल हो गया तथा इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ में कई वाहन भी बह गए। सिरमौर की मौजा मंडी में बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया, जिसकी खोज की जा रही है। हिमाचल पुलिस का जवान सोलन में खड्ड में बह गया। जिसका 24 घंटे के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। फिलहाल मंगलवार को भी प्रदेश में वर्षा हो रही है।
कुल्लू के जलोड़ी के पास एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई तथा 10 विद्यार्थी जख्मी हो गए। चंबा में बाढ़ के कारण तीन व्यक्ति लापता हैं। किन्नौर के पागल नाले में बाढ़ ने कहर मचाया हुआ है। हिमाचल में पिछले एक सप्ताह में आम के मुकाबले 92 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 25 सितम्बर तक सूबे में औसतन 29.1 मिलीमीटर वर्षा होती है पर इस बार 55.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले नेक व्यक्ति के संरक्षण के लिए नए नियम लागु

मंडी, 23 दिसम्बर। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आपातकालीन परस्थिति में सारी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूक्ष्म पर्यवेक्षकों  के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी ने की अध्यक्षता

  एएम नाथ। चंबा, 16 मई :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी की अध्यक्षता में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) की मतदान प्रक्रिया के दौरान भूमिका और  उत्तरदायित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा उन्मूलन के लिए पंचायतों की भूमिका विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता से देवभूमि से नशे की बुराई का समूल नाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि की...
हिमाचल प्रदेश

संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता

जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद ऊना: जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!