पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्‌ठी : सजा पूरी होने पर हाईकमान सौंप सकती है सिद्धों को कोई बढ़ी जिम्मेवारी

by

चंडीगढ़। वर्ष 1988 के एक रोड रेज केस में पटियाला जेल में बंद एक वर्ष की सजा भुगत रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी ने एक चिट्‌ठी भेजी है। चिट्‌ठी में लिखे तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि इस प्रकार चिट्‌ठी भेजना अभी भी कांग्रेस हाईकमान की सिद्धू के साथ नजदीकियों को बयां करता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 1 वर्ष कैद की सजा पूरी होने के बाद सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान पंजाब में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकता है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सिद्धू अपने कुछ बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में भी रहे हैं। चन्नी सरकार में पंजाब कांग्रेस प्रधान रहते हुए उनके मुख्यमंत्री से कुछ वैचारिक मतभेद भी सामने आए थे। हालांकि इस सब के बावजूद उन्हें काफी सुना जाता है और वह कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। देश के कई हिस्सों में कमजोर हो रही कांग्रेस सिद्धू को खोना नहीं चाहती और पार्टी में उनका रुतबा बनाए रखेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
article-image
पंजाब

92 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार : नैनवां के अजय कुमार से 47 ग्राम नशीला , गढ़शंकर के हरजीत सिंह से 45 ग्राम

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की मुहिम...
article-image
पंजाब

नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आप वालंटियरों की बैठक

गढ़शंकर : नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की बैठक हलका विधायक जय किशन रौड़ी के निर्देशानुसार माहलपुर रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। विधायक स. रौड़ी के...
article-image
Uncategorized , पंजाब

932 FIR दर्ज : पंजाब में पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने 8 नवंबर से पराली जलाने को लेकर किसानों के विरूद्ध 932 FIR दर्ज की हैं, जबकि इससे जुड़े 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना तय किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!