ओल्ड एज फुटबाल क्लब ने गोल्ड फुटबाल क्लब को 3-0 से किया पराजित

by

युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम के तहत खेला गया खेल।
माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल मैदान में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत ओल्ड एज फुटबाल क्लब व गोल्ड फुटबाल क्लब के दरम्यान फुटबाल मैच खेला गया। इस मैच में मुख्य अतिथि व खिलाड़ी के रूप में पहुंचे फुटबाल के विख्यात खिलाड़ी मनजिंदर कुमार, संदीप सिंह व राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से युवा वर्ग को नशे से दूर रहने व वातावरण को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खेल मुकाबले में ओल्ड एज क्लब के खिलाड़ी लव, संदीप कुमार शर्मा व जस्सी ने तीन गोल प्रतिद्वंद्वी टीम के विरुद्ध किये। गोल्ड क्लब के खिलाड़ियों ने मैच जीतने के भरसक प्रयास किये लेकिन वह नाकाम रहे। ओल्ड एज फुटबाल क्लव माहिलपुर ने यह खेल 3-0 से जीत हासिल की। इस खेल को देखने के लिए खेलप्रेमी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करड़ा गोत्र के जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को :मुकद्दर करड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर ज़िले के गाँव बिंजों में करड़ा गोत्र के जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को पूरे करड़ा परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही प्रेम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका को प्रेमी ने मां और जीजा के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा : पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर  : यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक लड़की का क़त्ल कर दिया गया था। इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एमिनेंस में लेक्चरर, मास्टर कैडर और नॉन टीचिंग स्टाफ के 50 फीसदी पद खाली – धीमान

 स्कूलों या प्रतिष्ठित स्कूलों की दीवारों पर लिखने से शिक्षा में सुधार नहीं होगा : धीमान गढ़शंकर : शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों और प्रतिष्ठित स्कूलों की दीवारों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाने और शिक्षकों...
Translate »
error: Content is protected !!