कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर नहीं विश्वास, इसी लिए किए अंडरग्राउंड- जयराम

by

शिमला। प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त से आशंकित कांग्रेस पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर विश्वास नहीं हैं और ऊपर से कांग्रेस सरकार बनाने की बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं से डरी हुई है। वह अपने विधायकों को अंडरग्राउंड करने की बात कर रही है। इससे साफ है कि कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर विश्वास नहीं है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने की बात कर रही है, जबकि हकीकत तो यह है कि कांग्रेस के कई नेता जो मुख्यमंत्री की दावेदारी कर रहे हैं वहीं चुनाव हार रहे हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही कांग्रेस नेताओं की मुख्यमंत्री पद को लेकर दिल्ली दौड़ लगी हुई है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता विधानसभा चुनाव प्रचार में भी स्वयं को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर रहे थे। खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तुत करने वाले कांग्रेस के कुछ नेता नजदीकी मुकाबले में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। विधायकों की खरीद फरोख्त की कांग्रेस की आशंकाओं को लेकर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे साफ है कि कांग्रेस का अपने विधायकों पर भरोसा नहीं और यही वजह है कि कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाने की चर्चाएं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

महिला कबड्डी एथलीटों के लिए ओपन ट्रायल 24 व 25 फरवरी को भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में

ऊना, 19 फरवरी: राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों के लिए महिला कबड्डी एथलीटों के लिए ओपन चयन परीक्षण 24 व 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में निर्धारित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चड़तगढ़ में 90 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डीसी ने किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डीसी ने सम्मानित किए 90 प्लस मतदाता बुजुर्ग मतदाता वोट डाल कर युवा पीढ़ी को मतदान के लिए करें प्रेरितः डीसी ऊना : 1 अक्तूबरः अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु फंसे : भरमौर मार्ग पर लूणा में दरकी पहाड़ी

एएम नाथ ।  भरमौर : मणिमहेश यात्रा अधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। जन्माष्टमी पर छोटा न्हौण भी शुरू हो गया है। अभी भी हजारों श्रद्धालु मणिमहेश के लिए रुख कर रहे हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्यार, झगड़ा और बदला : दोस्त की पत्नी को ले गया मनाली घुमाने : लौटा कर आया तो दोस्त ने गोलियों से डाला भून

फरीदाबाद : फ़रीदाबाद में बुधवार तड़के एक ऐसी घटना घटी, जिसने दोस्ती और रिश्तों की नींव हिला दी। एक शख्स ने अपने ही दोस्त पर गोलियां चला दीं। दरअसल दोस्त उसकी पत्नी को मनाली...
Translate »
error: Content is protected !!