मनोहर हत्याकांड : नाबालिग लड़कियों की जमानत याचिकाएं जिला किशोर न्याय बोर्ड ने की खारिज

by
एएम नाथ। चम्बा :   मनोहर हत्याकांड के आरोपियों में शामिल नाबालिग लड़कियों की जमानत याचिकाओं को जिला किशोर न्याय बोर्ड ने खारिज कर दिया है।
नाबालिग आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जियां किशोर न्याय बोर्ड जिला चंबा में लगाई थीं। गौर रहे कि जून में सलूणी क्षेत्र के तहत आते परिक्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काट कर ठिकाने लगाने का मामला सामने आने के बाद पूरे जिला समेत प्रदेश भर में मनोहर के हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए जनमानस सड़कों पर उतर पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच करते हुए हत्यारोपी परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। तीन नाबालिगों को भी किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया।
यहां से उन्हें निगरानी में रखने के आदेश जारी किए गए। सहायक जिला न्यायवादी मनोज राणा ने बताया कि मनोहर हत्याकांड से संबंधित नाबालिग आरोपियों ने किशोर न्याय बोर्ड में जिला चंबा में जमानत की अर्जियां जिला विधिक प्राधिकरण से मिले डिफेंस काउंसिल के माध्यम से 10 नवंबर 2023 को लगाई थी। जिला किशोर न्यायालय बोर्ड के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने दोनों पक्षों को सुनते हुए उक्त तीनों नाबालिग आरोपियों की जमानत अर्जियां खारिज कर दी हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 मई को आल इंडिया नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कुल्लू में उपायुक्त ने एक बैठक का किया आयोजन

परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलने का आग्रह एएम नाथ।  कुल्लू : आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नीट -2026 प्रवेश परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले, 86 लाख की लागत से निर्मित होगा जाजड़ी से भाटुई संपर्क मार्ग एएम नाथ। चुवाड़ी :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के सडक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!