केंद्रीय बजट प्रदेश के हितों के विपरीत : नीरज नैय्यर

by

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने केंद्रीय बजट 2026-27 को हिमाचल प्रदेश के हितों के विपरीत बताते हुए कहा कि बजट में प्रदेश की आम जनता, किसानों- बागवानों, युवाओं की अपेक्षाओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।
उन्होंने कहा है कि बजट में हिमाचल के साथ अन्याय किया गया है और पहाड़ी राज्यों की विशेष भौगोलिक व आर्थिक परिस्थितियों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।
उन्होंने कहा है कि गत वर्षो से भारी प्राकृतिक आपदाओं- वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, फिर भी केंद्र सरकार ने बजट में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं रखा।
विधायक ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए भी बजट में पहाड़ी राज्यों को कोई ठोस सहायता नहीं दी गई है।
नीरज नैय्यर ने साथ में यह भी कहा है कि केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त करना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान हिमाचल जैसे छोटे और सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अत्यंत आवश्यक था। इसे बंद करना राज्य की वित्तीय स्थिति को और कमजोर करेगा तथा विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
विधायक ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह बजट प्रावधानों पर पुनर्विचार करे और हिमाचल प्रदेश को उसकी वास्तविक आवश्यकताओं व संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप न्यायसंगत बजटीय सहयोग प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2026-27 में हमीरपुर में 2063 करोड़ के ऋण आबंटन की संभावना : डीसी गंधर्वा राठौड़ ने की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना की लांचिंग

एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला हमीरपुर मंें लगभग 2063 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन की संभावना है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को जिला के लिए नाबार्ड की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की केंद्र की योजनाओं की समीक्षा

धर्मशाला, 19 दिसंबर :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा कांगड़ा मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला ने की। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध न्यास के 200 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे – न्यास के कर्मचारियों की लंबित पेंशन की मांग पूरी

एएम नाथ। शिमला :  बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध न्यास के कर्मचारियों की लंबित पेंशन की मांग पूरी कर दी गई है, जिससे न्यास के 200 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह निर्णय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम गुरसिमर सिंह ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

एएम नाथ। नूरपुर,26 सिंतबर। बाल विकास परियोजना नूरपुर के तत्वावधान में विभिन्न योजनाओं के कार्यन्वयन हेतु खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक आज वीरवार को एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!