राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की केंद्र की योजनाओं की समीक्षा

by
धर्मशाला, 19 दिसंबर :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा कांगड़ा मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला ने की। बैठक में आयोग से निदेशक एवं डीआईजी सनमीत कौर, अनुसन्धान अधिकारी अरुणाभा भटाचार्य, बीके भोला उपस्थित रहे।
                           बैठक में कांगड़ा, चम्बा और ऊना ज़िला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा, स्टार्टअप, जनधन योजना, छात्रवृत्तियों, मनरेगा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना इत्यादि योजनाओं की जिलावार समीक्षा की।
बैठक में मंडलायुक्त ए शायनामोल, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना मोहिंदर गुर्जर, अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरव जस्सल, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्तन, पुलिस अधीक्षक चंबा पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल सहित लीड बैंक, ऊना, कांगड़ा तथा चंबा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

30 मई से 20 जून तक ऊना-संतोषगढ़ मार्ग वाहनों की आवाजाही हेतू बंद रहेगा

ऊना: जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना-जैजों से कुठार बीत लिंक रोड : 17 दिनों 4 से (20 दिसम्बर) तक बंद रहेगा

ऊना, 5 दिसम्बर – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ऊना-जैजों से कुठार बीत सड़क के बीच यातायात बंद करने के आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बॉलीवुड की एक्ट्रेस अब बनी राजनीति की क्वीन : मंडी में कुछ यूं पछाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को

एएम नाथ। मंडी  :   मंडी संसदीय सीट से बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने जीत हासिल की है। चुनावों का दौर शुरू होने के पहले से ही यह सीट काफी हॉट मानी जा रही थी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 55वें दिन डल्लेवाल को चढ़ाया ग्लूकोज़ : केंद्र दुआरा बातचीत को तैयार होने पर डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने पर दी थी सहमति -प्रदर्शनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार 14 फरवरी को करेगी बैठक –

संगरूर :  केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह...
Translate »
error: Content is protected !!