केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 9 जुलाई को करेंगे थुनाग, नाचन और करसोग का दौरा

by

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व उर्वरक एवं रसायन मंत्री माननीय जगत प्रकाश नड्डा संभता कल यानी 9 जुलाई 2025 को आपदा प्रभावित क्षेत्र मंडी जिला का प्रवास करेंगे। उनका प्रवास कार्यक्रम थुनाग, नाचन और करसोग जाने का है। इस कार्यक्रम में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के अलावा अन्य नेता साथ रहेंगे। राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 30 जून और एक जुलाई को 30 घंटे की बारिश ने ऐसा कोहराम मचाया कि पूरी सराज घाटी की कमर टूट गई। मंडी जिले में इस दौरान बारिश और फ्लैश फ्लड में अब तक 28 लोग लापता हैं और 14 शव बरामद हुए हैं।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा और केंद्रीय सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है और उनको मुख्यधारा में लाने के लिए जी जान से प्रयासरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

22 महीनें में 25 हज़ार करोड़ का कर्ज है सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपलब्धि – फिर से कांग्रेस का गारंटी कार्ड पढ़ें और अपने नेताओ के भाषण सुने मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अब प्रदेश के लोग छोड़ दें विकास और गारंटियों के पूरे होने की आस एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा की 319 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी

26, 28 व 30 मई को क्रमशः 118, 116 और 85 पंचायतों में होगा मतदान मतदान द्वारा सभी पात्र मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बने भागीदार : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। ​​चम्बा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

197765 महिलाएं  और 203401 पुरुष मतदाता : ज़िला चंबा  में  कुल 401168 पंजीकृत मतदाता – DC मुकेश  रेपसवाल 

चुनाव  घोषित होने के साथ तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू एएम नाथ। चंबा, 16 मार्च :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी बीडीओ पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, मामला मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा

सराज में विकास कार्यों पर विवाद, बीडीओ के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग आरोपों और जवाबों के बीच घिरा बालीचौकी विकास खंड, जांच की उठी मांग एएम नाथ। बालीचौकी/शिमला : सराज विधानसभा क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!