केंद्रीय योजनाओं का दुरुपयोग असहनीय, पात्रों तक लाभ पहुंचाए प्रदेश सरकार : अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ ।।शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत मिलने वाले मुफ्त और सस्ते राशन में सामने आई अनियमितताओं पर कड़ी नाराज़गी जताई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, ताकि किसी जरूरतमंद को जीवनयापन में कठिनाई ना हो। ऐसे में लाभार्थियों की सूची में धांधली बेहद चिंताजनक है।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में एनएफएसए के कुल 28.24 लाख लाभार्थियों में से करीब 5.32 लाख लोग संदिग्ध श्रेणी में पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न सिर्फ गरीबों के हक पर चोट है, बल्कि करदाताओं के पैसों का भारी दुरुपयोग भी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि मामले की गहन जांच कर अपात्र लोगों को सूची से बाहर किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा कि पीडीएस व्यवस्था लाखों परिवारों के लिए जीवनरेखा है, और इसका दुरुपयोग प्रशासनिक लापरवाही ही नहीं बल्कि सीधे-सीधे गरीबों के अधिकारों का हनन है। अनुराग ने राज्य सरकार से यह भी आग्रह किया कि सिर्फ एनएफएसए ही नहीं, बल्कि सभी केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं की पात्र लोगों तक सही ढंग से पहुंच सुनिश्चित की जाए।

सांसद ने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए सरकार को त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करनी होगी, जिससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक निर्बाध रूप से पहुंच सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल...
article-image
पंजाब

चेन स्नेचर महिला पकड़ी रंगे हाथ : वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

एएम नाथ ।सुंदरनगर :  ललित चौक में शनिवार दोपहर बाद एक प्रवासी महिला द्वारा महिला की चेन स्नेचिंग के बाद रंगे हाथों पकड़े जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा...
article-image
पंजाब

वारिस पंजाब दे के अमृतपाल के साथियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका : शिव कुमार और भूपिंदर सिंह की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के साथियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अजनाला थाने पर हमले के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!