हिमाचल के ऋषि पराशर मंदिर में करें दर्शन, पहुंचने से लौटने तक…जानें हर डिटेल

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल को “देवभूमि” और “वीर भूमि” भी कहा जाता है. यहां पर बहुत ही सुंदर ऐतिहासिक और धार्मिक जगह हैं. सर्दी के मौसम में पहाड़ चारों तरफ से बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए रहते हैं ।

ऐसे में कई लोग यहां घूमने जाने का प्लान बनाते हैं, खासकर दिल्ली में रहने वाले ज्यादातर लोग छुट्टियां बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश जाते हैं. यहां पर शिमला, मनाली, कुल्लू, डलहौजी, मैक्लोडगंज, धर्मशाला, कसोल, और स्पीति घाटी जैसी कुछ जगह ट्रैवलिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं।

हिमाचल प्रदेश में कई प्रसिद्ध धार्मिक जगहे हैं जैसे कि चिंतपूर्णी मंदिर, ज्वालाजी मंदिर, नैना देवी मंदिर, हिडिंबा देवी मंदिर और बगलामुखी मंदिर. जहां दर्शन के लिए भक्तों की भारी भिड़ देखने को मिलती है. इसके अलावा भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले पराशर मंदिर स्थित है. जिसकी बहुत मान्यता है. आप अगर मंडी जा रहे हैं, तो यहां भी दर्शन करने जरूर जाना चाहिए।

ऋषि पराशर मंदिर :  ऋषि पराशर मंदिर हिमाचल प्रदेश के मंडी में पराशर झील के किनारे स्थित एक प्राचीन पैगोडा-शैली का मंदिर है. मंदिर में ऋषि पराशर की मूर्ति के साथ ही भगवान विष्णु, शिव और महिषमर्दिनी देवी की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. यह मंदिर पिरामिड के आकार की पैगोडा शैली में बना है. इस शैली में बने मंदिरों में 3 से चार मंजिल के होते हैं, जिनकी छते एक के ऊपर एक होती है और ऊपर की ओर मुड़ी हुई होती हैं. मंदिर पर की गई लकड़ी की नक्काशी लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो वर्षों में 546 पेयजल व 174 सिंचाई योजनाओं को किया पूर्ण- अधिकारियों को दिए पानी का तर्कसंगत प्रबंधन करने के निर्देश ,उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक रोहित जसवाल। धर्मशाला, 21 दिसंबर। प्रदेश में लम्बे समय से उत्पन्न सूखे की स्थिति के कारण जलस्रोतों में कमी आ रही है। सूखे के...
article-image
पंजाब

884 आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा : 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब में 884 आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में सोमवार 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस दौरान आम...
Translate »
error: Content is protected !!