केंद्र सरकार ने पंजाब के गरीबों के खिलाफ रची साजिश -8 लाख परिवारों के राशन कार्ड काटना भाजपा की सोची-समझी साजिश, पंजाब सरकार हर अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार : डॉ. रवजोत सिंह

by
  कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी, विधायक जिंपा व घुम्मण की मौजूदगी में की प्रेस कांफ्रेंस
होशियारपुर, 24 अगस्त:  कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा जनादेश देकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बनाई और तभी से अब तक हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए लगातार बड़े फैसले लिए गए हैं। डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी, विधायक ब्रम शंकर जिंपा और विधायक करमवीर सिंह घुम्मण की मौजूदगी में हुई इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों, मजदूरों, गरीबों और हर आम इंसान को साथ लेकर काम किया है, लेकिन इसके विपरीत केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा पंजाब के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाती रही है। चाहे किसानों का मसला हो या अन्य कोई मुद्दा, केंद्र सरकार पंजाब को किसी न किसी बहाने निशाना बनाती रही है। अब केंद्र ने पंजाब के करीब 8 लाख परिवारों अर्थात लगभग 32 लाख लाभार्थियों के राशन कार्ड काटने का काम किया है, जोकि गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब भौगोलिक दृष्टि से भारत का मात्र 1.5 प्रतिशत है लेकिन हर संकट की घड़ी में पंजाबवासियों ने देश को संभाला है। चाहे वह सीमा पार युद्ध की स्थिति रही हो या अनाज की आपूर्ति का प्रश्न, पंजाब हमेशा अग्रणी रहा है। पंजाब देश के गेहूं का 40 प्रतिशत और चावल का 26 प्रतिशत उत्पादन करता है, इसके बावजूद केंद्र सरकार पंजाब के साथ लगातार भेदभाव करती आ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र का हालिया कदम गरीब व जरूरतमंदों के अधिकारों पर सीधा हमला है, क्योंकि राशन कार्ड उन्हीं वर्गों को जारी किए जाते हैं जिन्हें इसकी वास्तव में जरूरत होती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर आम व्यक्ति और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र की इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किस हद तक गिर सकती है यह पूरा देश देख रहा है। कभी वोटें काटने और एस.आई.आर. लागू करने जैसे हथकंडे अपनाए जाते हैं और अब पंजाब के गरीब परिवारों का राशन छीनने की साजिश रची जा रही है। यह कदम भाजपा के गरीब विरोधी चेहरे को नंगा कर देता है।

डॉ. रवजोत सिंह ने क्षेत्रवार जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब के माझा क्षेत्र में लगभग 7 लाख, दोआबा क्षेत्र में करीब 5.50 लाख और मालवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख लाभार्थियों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। यदि होशियारपुर जिले की बात करें तो यहां 1.38 लाख से अधिक गरीब लाभार्थियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया न केवल अमानवीय है बल्कि सीधे-सीधे गरीबों के जीवन पर संकट खड़ा करने वाला है।

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर हर संभव लड़ाई लड़ेगी और आम लोगों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी। पंजाब सरकार गरीबों, किसानों और आम जनता के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर मंच पर संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके पर बैकफिंको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, मेयर सुरिंदर कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, चेयरमैन मार्किट कमेटी होशियारपुर जसपाल सिंह चेची, चेयरमैन मार्किट कमेटी दसूहा के.पी. संधू, हरमीत सिंह औलख, सतवंत सिंह सियाण, अतबार सिंह, अमित नागी, कंचन देओल, मंजोत कौर, दृपन सैनी, सचिन कुमार और मनप्रीत राकी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

म्युनिसिपल चुनावों के मद्देनजर 21 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में 21 दिसंबर 2024 को होने वाले उपचुनावों और आम चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुसार,...
article-image
पंजाब

डेरा बापू गंगा दास महाराज जी माहिलपुर में श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

*श्री मद भागवत कथा के दूसरे दिन बाबा बाल जी ऊना वाले विशेष तौर पर शामिल हुए *कथा के तीसरे दिन कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण शास्त्री ने मनुष्य को अपने जीवन में नाम...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर ने 111 पौधे लगाए 

गढ़शंकर, 18 जुलाई : जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर द्वारा  पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से आज गांव मोतिया में दो ट्रेवैनियों सहित विभिन्न स्थानों पर फलदार, फूलदार, छायादार एवं स्वास्थ्य के लिए उपयोगी...
article-image
पंजाब

पाहलेवाल में तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी, मामला दर्ज

गढ़शंकर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगरूप सिंह निवासी पाहलेवाल द्वारा दिये बयान पर कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में धारा 305,331(3) बी...
Translate »
error: Content is protected !!