केंद्र सरकार महंगाई को नकेल डालें, खानपान की वस्तुएं लगाया जीएसटी खत्म किया जाए : मट्टू

by

गढ़शंकर: 14 सितम्बर :
सीपीआई (एम) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर भमियां (सलाहपुर), पाहलेवाल, गढ़शंकर वार्ड नंबर 5 में विशेष बैठक संपन्न हुई। जिसमें सीपीआईएम नेता दलबारा सिंह, जगदेव सिंह राणा तथा गुरमेल सिंह कलसी विशेष रुप से उपस्थित हुए। इस मौके पर सूबा कमेटी मैंबर दर्शन सिंह मट्टू, कैप्टन करनैल सिंह एवं प्रेम सिंह राणा ने मोदी सरकार द्वारा खानपान संबंधी वस्तुएं आटा, दूध, दहीं एवं पनीर पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि केरला की वामपंथी सरकार ने एमएसपी की गारंटी देकर धान 2840 रुपये प्रति क्विंटल में खरीद की है एवं खानपान संबंधी वस्तुओं पर से जीएसटी खत्म कर कर दिया है। दूसरी ओर मोदी सरकार ने पहले ही भूख से मर रहे गरीब लोगों में 7 से 8 प्रतिशत खानपान की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि करके हाहाकार मचा दी है। इस मौके पर कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने आगामी रणनीति के तहत 24 सितम्बर को समूह वर्करों को जालंधर देश भगत यादगार हाल पहुंचने की अपील की।
इस मौके पर कृष्ण कुमार, सोहन सिंह, बलवीर सिंह, बलवंत सिंह, जरनैल सिंह, सुखविन्द्र सिंह, जसवीर कौर, तेज कौर, संतोख सिंह, प्रेमनाथ, जगतार सिंह, बलराम सिंह, बलवीर सिंह काला, हरमेश लाल, भीष्म सिंह, मनोहर लाल, रविपाल, शमशेर सिंह, अमरजीत सिंह, विकास सिंह व चरणजीत सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दविंद्र कौर को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चंडीगढ। दविंद्र कौर को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दविंद्र कौर के पिता जगजीवन लाल व माता चृनजीत कौर को सतलुज ब्यास टाईमस की और से वधाई 💐🎂 Share     
article-image
पंजाब

सरकार आवारा पशुओं और कुत्तों का प्रबंध करे: मट्टू 

गढ़शंकर, 27 मार्च: आज कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब ने एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से पंजाब सरकार को एक मांग पत्र भेजा, जिसमें सरकार से आवारा पशुओं और कुत्तों के प्रबंध करने की मांग की।...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रिय स्पीड बॉल चैंपियनशिप पोलैंड के लिए चयनित खिलाडियों को किया सम्मानित

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्पोर्ट्स स्पीड बाल एसोशिऐशन‌ आफ इंडिया की ओर से दादा धर्मशाला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पोलैंड स्पीड बॉल चयन परीक्षण एंवम ट्रेनिंग कैंप महा सचिव विशाल सिंह के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

SGPC का बड़ा एक्शन: ज्ञानी रघबीर सिंह को हेड ग्रंथी के पद से हटाया

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ज्ञानी रघबीर...
Translate »
error: Content is protected !!