इंडिया गेट पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बुत लगाए जाएं : सुखबीर बादल

by

चंडीगढ़ :14 सितम्बर:
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपील की कि इंडिया गेट पर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बुत लगाए जाएं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अकाली दल के अध्यक्ष भगत सिंह, शिवराम हरी राजगुरु तथा सुखदेव थापर हर पक्ष से एक नए भारत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यदि इंडिया गेट में इनके बुत लगाए जाते हैं तो यह उनकी शहादत का सम्मान होगा।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह तीनों शहीद धरती मां के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए क्रांतिकारी गतिविधियां शुरु कीं। स. बादल ने कहा कि देश सदैव इन महान शहीदों का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि इनके क्रांतिकारी प्रयासों ने ऐसी अलख जगाई, जिस कारण थोड़े ही समय में यह लहर देश में जंगल की आग की तरह फैल गई। उन्होंने कहा कि वह भगत सिंह तथा उनके साथियों के सदैव ऋणी रहेंगे, जिनकी बदौलत यह आजादी मिली। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि हम उनकी शहादत के बदले प्रत्येक स्थान पर उनका सम्मान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC inspects Dana Mandi, reviews

Officials directed to ensure smooth crop purchase Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 14 : Deputy Commissioner Ashika Jain today visited the local Dana Mandi, where she reviewed wheat procurement arrangements along with facilities provided for farmers, labourers,...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 व गांव थथलां में लगे कैंपों का लिया जायजा – कैंपों के माध्यम से मिली आम जनता को बड़ी राहत : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 फरवरी:   कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सभी वार्डों व गांवों को ‘आप दी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण दिवस पर ओरोविंदो पब्लिक स्कूल में ‘पौधारोपण एवं जागरूकता’ कार्यक्रम आयोजित

बीबीएन, 5 जून (तारा) : ओरोबिदो पब्लिक स्कूल बद्दी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी के एसिसटेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर...
Translate »
error: Content is protected !!