केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास : हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान

by

खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

आईजीएमसी में गायनी विंग के लिए कम जगह पर हाईकोर्ट ने मांगा नया हलफनामा

एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला स्थित राज्य स्तरीय कमला नेहरू मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल (केएनएच) के खाली होने वाले परिसर में विधायकों के आवास नहीं बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष स्पष्ट किया है कि अस्पताल परिसर में विधायकों के आवास बनाने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं है। सरकार के इस बयान को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में ले लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि खाली होने वाले परिसर का उपयोग अस्पताल की सेवाओं के विस्तार के लिए ही किया जाएगा।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने यह आदेश पूर्व मेयर संजय चौहान की पत्नी एवं माकपा नेता फालमा चौहान की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिया। मामले में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सचिव तथा आईजीएमसी शिमला के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीता मित्तल ने अपने-अपने हलफनामे अदालत के समक्ष पेश किए।
स्वास्थ्य सचिव ने हलफनामे में कहा कि केएनएच में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण 16.09 बीघा भूमि पर 18,564.25 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया है। वर्ष 2019 में इसके निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सरकार ने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में विधायकों के आवास बनाने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं है।
वहीं, डॉ. रीता मित्तल के हलफनामे के अनुसार केएनएच के गायनी विंग के पास 1,600.95 वर्ग मीटर क्षेत्र उपलब्ध है, जबकि आईजीएमसी शिमला में इस विंग के लिए 1,329.55 वर्ग मीटर जगह ही आवंटित है। इसमें करीब 60.90 वर्ग मीटर क्षेत्र में अभी निर्माण कार्य चल रहा है।
खंडपीठ ने आईजीएमसी में गायनी विंग के लिए उपलब्ध जगह को केएनएच की तुलना में कम पाया। सरकार ने अदालत को बताया कि चमियाणा में सुपर स्पेशलिटी विभागों के स्थानांतरित होने के बाद अस्पताल के लिए अतिरिक्त जगह चिन्हित कर आवंटित की जाएगी। हाईकोर्ट ने इस संबंध में सरकार को नया हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दिल्ली विधानसभा का चुनाव धर्म युद्धः अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 नवंबर । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चांदनी चौक और नई दिल्ली के सभी मंडल प्रभारियों के साथ संवाद किया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता की मौत ..माँ चार बच्चों को छोड़ किसी और संग भागी : बड़ी बेटी निशा के ऊपर भाई-बहनों का जिम्मा …सीएम सूक्खु ने कहा अब बच्चे बेसहारा नही सरकार उनके साथ

बदलते परिवेश व घटते संस्कारों के बीच मां शब्द विश्वसनीयता खो रहा एएम नाथ। चम्बा :  मां तो मां होती है, उसका आंचल अपने जिगर के टुकड़ों के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता, बच्चे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभकरण सिंह किसान अंदोलन में शहीद हुए, युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हत्या है : पंजाब सरकार को हरियणा के मुख्यमंत्री, गूह मंत्री व सबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करें : हरपाल सिंह हरपुरा

गढ़शंकर : खनौरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस दुारा चलाई गोली के कारण जिला बठिंडा के गांव बलो के 21 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हत्या है। इसके लिए तुरंत बिना देरी की...
Translate »
error: Content is protected !!