केजरीवाल एक गिरोह के नेता हैं और केवल गिरोह ही जेल से चलता : दुष्यंत कुमार

by

नई दिल्ली :  भाजपा ने आम आदमी पार्टी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिस पर कहा गया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे। इस पर भाजपा महासचिव दुष्यंत कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक गिरोह के नेता हैं और केवल गिरोह ही जेल से चलता है।  उन्होने कहा कि सीएम जेल के अंदर से अपनी जिद के कारण वहां से सरकार चलाना चाहते हैं। आज तक ऐसा देखने को नहीं मिला, यह लोकतंत्र का आपमान। आगे उन्होंने कहा कि वह बहुत जिद्दी है, जिसके चलते परिणाम भुगतना पड़ा।

क्या है कानून के जानकारों की राय :  कानूनी विशेषज्ञों की राय है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कानून किसी को भी जेल से सरकार का नेतृत्व करने से नहीं रोकता है। संवैधानिक विशेषज्ञ पीडीटी आचार्य ने कहा कि तिहाड़ जेल के अंदर एक कैदी के रूप में केजरीवाल को विभिन्न प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। केजरीवाल की गिरफ्तारी से मुख्यमंत्री के रूप में उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आएगा। जानकारों का ये भी मानना है कि जेल ऐसी चीजों को अनुमति देता है तो ठीक है नहीं तो उन्हें अदालत से आज्ञा लेनी होगी।

सीएम 28 मार्च तक ईडी रिमांड पर :  ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने छह दिन की रिमांड दे दी। अब सीएम अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में रहेंगे। सुनवाई में ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल जबकि केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में दलीलें दे रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
पंजाब

सरकारी सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में अध्यापकों का दो दिवसीय सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 25 जनवरी: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोड़ा में मिशन समर्थ 4.0 बैच 01 के कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को पंजाबी, अंग्रेजी और गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए दो दिवसीय सेमिनार...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur on the path of

MLA started the construction work of lanes in ward number 46 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Apri 12 : MLA Bram Shankar Jimpa said that continuous development work is being done in all the wards of Hoshiarpur so...
article-image
पंजाब

53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला : दलजीत सिंह खख होगे गढ़शंकर के डीएसपी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मान सरकार ने 53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है। यह कदम सरकार की ओर से प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और प्रभावी...
Translate »
error: Content is protected !!