उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

by

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की ।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जय चौधरी ऊना जिला के पनोह गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और परिश्रम से विश्व पटल पर राज्य का नाम रोशन किया है जो राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उप-मुख्यमंत्री ने जय चौधरी को हिमाचल विशेषकर ऊना आने का न्योता दिया।
जय चौधरी ने उप-मुख्यमंत्री के निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकारते हुए कहा कि वे राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने साइबर अपराध की रोकथाम, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह इन क्षेत्रों में कार्य करने के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए जल्द ही हिमाचल का दौरा करने की योजना बना रहे हैं।
इस अवसर पर ट्रिपल आई.टी. ऊना के अध्यक्ष रवि शर्मा, निदेशक मनीष गौड़ व उप-मुख्यमंत्री के ओएसडी विक्रंात ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भूपेश बघेल की मौजूदगी में चन्नी समर्थकों ने की नारेबाजी : राजा वड़िंग ने माइक देकर कहा—‘दबाकर नारे लगाओ, कोई कसर न रह जाए’

बठिंडा,  पंजाब कांग्रेस द्वारा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के तहत गोनियाना के एक रिजॉर्ट में मालवा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार्ति चिदंबरम पर नया शिकंजा, वीज़ा घोटाले में CBI की चार्जशीट

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पैसे लेकर चीनी नागरिकों को देश का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ऑनलाइन प्रणाली मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) का शुभारंभ

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ऑनलाइन प्रणाली मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से...
Translate »
error: Content is protected !!