गेमिंग एप पर शख्स ने लुटा दी 30 लाख रुपये की रकम….जल्दी पैसा कमाने का लालच पड़ा भारी!

by
एएम नाथ। सोलन  : ऑनलाइन माध्यम से जल्दी पैसा कमाने का लालच भारी पड़ सकता है. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के तहत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने गेमिंग एप पर करोड़ों रुपये जीतने की लालच में 30 लाख रुपये की रकम लुटा दी. जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने 135 ट्रांजैक्शन के जरिए 30 लाख रुपये गंवा दिए हैं. शुरुआत में जब गेमिंग एप पर खेलना शुरू किया, तो चंद हजार रुपये लगाकर डेढ़ लाख रुपये की कमाई हुई.
साइबर सेल में दी शिकायत
शुरुआती कमाई से और ज्यादा पैसा कमाने की इच्छा पैदा हुई. इसके बाद शख्स एक के बाद एक ट्रांजैक्शन कर गेमिंग एप पर पैसा लगाता रहा. इतनी बड़ी रकम लूटा देने के बाद शिकायतकर्ता को महसूस हुआ कि वह अब साइबर ठग के जाल में फंस गया है.
इसके बाद शख्स ने इसकी शिकायत 1930 पर की. 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर है. इस टोल फ्री नंबर को डायल कर किसी भी तरह के साइबर अपराध की शिकायत दर्ज की जा सकती है. इसी नंबर पर साइबर फ्रॉड से बचने की टिप्स भी दी जाती हैं।
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में साल 2024 साइबर अपराध की 11 हजार 892 शिकायतें दर्ज की गई हैं. इसमें 114.94 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई. साइबर सेल में इनमें से 11.59 करोड़ रुपये ही ब्लॉक किये हैं. यह कुल धोखाधड़ी का 10.08 फीसदी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में दो चरणों में होगी जनगणना : उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027 : जिला जनगणना अधिकारी एएम नाथ। चम्बा, 17 फरवरी : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुन भाजपा ने बददी में प्रदेश सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

तहसीलदार के माध्यम से भेजा ज्ञापन। बददी,9 अप्रैल (तारा) : भाजपा दुन विधानसभा ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में भाजपा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

काग्रेस ने 46 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा : जिला ऊना की तीन और कागड़ां की पांच सीटें सहित 22 पर अभी तक पेच फंसा

शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए काग्रेस पार्टी ने टिकटों की पहली सूची में 46 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी भी 22 सीटों पर पेच फंसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदुस्तान यूनिलीवर नार्थ शक्ति टीम द्वारा बच्चों के साथ ओरल डे मनाया

गढ़शंकर :   प्राइमरी स्कूल नुस्सी में पंजाब की हिंदुस्तान यूनिलीवर नार्थ शक्ति टीम द्वारा बच्चों के साथ ओरल डे मनाया गया ।  जिसमें एएससीएम  अंकित शर्मा, टीएसओ अरुण जिंदल,आरएसपी सुरेश कुमार, रजनी कुमारी...
Translate »
error: Content is protected !!