केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

by

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया।

हालांकि जब ईडी ने सुनवाई के दौरान रिमांड की मांग की थी तो केजरीवाल ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि ईडी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। अब केजरीवाल 4 दिन और ईडी की रिमांड में रहेंगे।

ईडी के वकील एसवी राजू ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल के बयान रिकॉर्ड हुए हैं। वह गोलमोल जवाब दे रहे हैं। उनका बाकी आरोपियों के साथ आमना-सामना कराना है। इसके अलावा केजरीवाल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के पॉसवर्ड नहीं बता रहे हैं। वह कह रहे हैं कि वकीलों से बात करके देंगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि वह कुछ कहना चाहते है। इस बात की कोर्ट से इजाजत मांगी. कोर्ट ने कहा कि आप लिखित में दे दीजिए तो केजरीवाल ने कहा कि प्लीज मुझे बोलने दीजिए।

मैं ईडी का धन्यवाद देता हूं : 
केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि मुझे किसी भी अदालत ने दोषी नहीं पाया है । ईडी और सीबीआई ने हजारों पन्नों की रिपोर्ट लगाई है।  मैं ईडी का धन्यवाद देना चाहता हूं। यह केस दो साल से चल रहा है। आप सभी कागजों को पढ़ेंगे तो पूछेंगे कि आखिर मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया? केजरीवाल ने कहा कि क्या एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए यह उचित ग्राउंड है।  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक बयान रगुंटा का है। वह मेरे पास जमीन मांगने आया था। मैंने कहा था कि जमीन एलजी के अधिकार में आता है।

ईडी ने केजरीवाल के बोलने पर आपत्ति जताई :
इसके बाद ईडी ने केजरीवाल के बोलने पर आपत्ति जताई. पर केजरीवाल ने कहा कि ईडी के दो मकसद थे। एक तो AAP को खत्म करना और एक स्मोकस्क्रीन क्रिएट करना और उसके पीछे वसूली रैकेट कायम करना। वहीं ईडी के एसवी राजू ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के मामलों के प्रभारी व्यक्ति हैं। आप को रिश्वत की रकम मिली है।  जिसका इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया था। हमारे पास गवाह हैं कि वे पैसे साउथ ग्रुप के हवाला से आये थे यह एक चेन है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मैं ईडी की रिमांड का विरोध नहीं कर रहा हूं। यह चाहे तो जितने दिन मुझे रख ले लेकिन यह घोटाला है। इसकी जांच होनी चाहिये। वहीं ईडी ने कहा कि केजरीवाल ने बड़े-बड़े वकीलों को सुनवाई के लिए लगा रखा है । यह सुविधा हर आदमी के पास नहीं होती है. जबकि आज अरविंद केजरीवाल ने अपनी जिरह खुद की है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज का बीएससी/बीएड का नतीजा शानदार

गढ़शंकर : 4 अगस्त बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड कोर्स बीएससी/बीएड का नतीजा शानदार रहा है। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने बताया कि बीएससी/बीएड 5वें सैमेस्टर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम केयर योजना पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर… मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार बोल रहे झूठ, आरटीआई के जवाब ने ही खोली उनके दावों की पोल’

एएम नाथ। शिमला :-हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने वाला नेता कहा है। जयराम ठाकुर ने दोटूक शब्दों में कहा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री का काले झंडों से होगा स्वागत : अश्वनी राणा

गढ़शंकर :  पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के होशियारपुर दौरे के दौरान एनपी से परेशान कर्मचारी काले झंडे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
Translate »
error: Content is protected !!