सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय कंप्यूटर टाइपिंग मुकाबले आयोजित

by

गढ़शंकर 23 अगस्त: शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार ब्लॉक करियर गाइडेंस काउंसलर मनजीत सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय कंप्यूटर टाइपिंग मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में आयोजित किए गए। इन मुकाबलों में ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, पंजाबी तथा हिंदी टाइपिंग के मुकाबलों में भाग लिया। इन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकारी हाई स्कूल रोड मजारा के नौवीं क्लास के लविश महे ने पंजाबी टाइपिंग में प्रथम, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल के बारहवीं कक्षा के साहिल ने इंग्लिश टाइपिंग में प्रथम तथा सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत नवमी कक्षा के अनुज धीमान ने हिंदी टाइपिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन मुकाबलों दौरान अध्यापकगण परमिंदर सिंह बोड़ा, रामकृष्ण बारापुर, संदीप कौर रामपुर बिल्ड़ों, सिमरन कौर रोड मजारा, हरदीप कुमार डघाम, प्रभजोत कौर भवानीपुर, गुरप्रीत सिंह बीनेवाल, अनुपम शर्मा पंडोरी बीत, संदीप कौर बोड़ा, सुनीता कुमारी बोड़ा, रीटा रानी बोड़ा आदि सहित अन्य स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस में फ़र्ज़ी भर्ती घोटाले का पर्दाफाश : 102 नौजवानों को पुलिस में दर्जा-4 कर्मचारियों के तौर पर भर्ती कराने का झाँसा , 26,02,926 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप, पुलिस के दो कर्मचारी गिरफ़्तार

चंडीगढ़, 13 जून : पंजाब पुलिस में फ़र्ज़ी भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 102 नौजवानों को पुलिस में दर्जा-4 कर्मचारियों के तौर पर भर्ती कराने का झाँसा देकर कुल 26,02,926 रुपए की रिश्वत...
article-image
पंजाब

जैम, जैली व आचार बनाने का नि:शुल्क कोर्स के लिए नौजवान करे आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला ब्यूरो आफ रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण होशियारपुर की ओर से शहरी क्षेत्र के लडक़े, लड़कियों(कम से कम दसवीं पास व आयु...
article-image
पंजाब

खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते बीमारी के कारण दुबई में फंसा हरमेश लाल लौटा भारत

होशियारपुर 19 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की बेहतरीन विदेश नीति के चलते बीमारी के कारण दुबई में फंसे ब्लाक हाजीपुर के गाँव सीपारियाँ निवासी...
article-image
पंजाब

2 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में विजीलैंस ने रिश्वत लेने के आरोप में ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 2,70,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में लुधियाना शहर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में तैनात एएसआई...
Translate »
error: Content is protected !!