खालसा कॉलेज के खिलाड़ियों ने ‘खेलां वतन पंजाब दीयां’ में चमकाया नाम

by

जिला स्तरीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन, कई खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक; राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

गढ़शंकर : एसजीपीसी के प्रबंधन के तहत संचालित बीएएम खालसा कॉलेज गढ़शंकर के खिलाड़ियों ने सरकारी कॉलेज टांडा में आयोजित ‘खेलां वतन पंजाब दीयां’ जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं।

एथलेटिक्स के 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो मुकाबले में कॉलेज के खिलाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसी आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पावरलिफ्टिंग के अंडर-21 वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में अनुज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी पंजाब स्टाइल अंडर-21 लड़कों की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। शूटिंग प्रतियोगिता में परमजीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।

डॉ. हीरा ने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता में कॉलेज की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका प्रो. सतिंदरजीत कौर का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए लगातार तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया। प्रो. लखविंदरजीत कौर तथा कॉलेज स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा बुहमत से बनाऐगी पंजाब में अपनी सरकार, दो माह में हालात बदल जाएंगे – भाजपा के राष्ट्रीय सचिव निरमल सिंह।

माहिलपुर – भाजपा राज्य की 117 विधानसभा क्षेत्रों पर अपने उमीदवार खड़े करेगी और भारी बुहमत से राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है इन बातों का प्रगटावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

अमेरिका-कनाडा भेजे गए थे डंकी रुट से 60 से 80 लाख में , CID की रडार पर जालंधर के 2 ट्रेवल एजेंट -फ्रांस ने रोका था 300 यात्री सवार विमान

नई दिल्ली  : डंकी की रुट के जरिए दुबई से कनाडा और अमेरिका भेजे जाने का मामला सामना आया है।इस मामले में बड़ा खुलासा भी हुआ है. इस मामले के तार गुजरात और पंजाब...
article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार द्वारा कितना स्कूल के बच्चों को स्कूल किटें व स्टेशनरी की वितरित

गढ़शंकर, 8 अप्रैल : आज गांव कितना के सरकारी स्कूल में एक समागम आयोजित कर चड्ढा परिवार द्वारा प्राइमरी तथा मिडल स्कूल के समूह विद्यार्थियों को स्कूल किटें, स्टेशनरी तथा खेलों का सामान वितरण...
Translate »
error: Content is protected !!