आसमान में सजा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व का अलौकिक दृश्य : पड्डी सूरा सिंह में कीर्तन समागम और भव्य ड्रोन शो, डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संगत को दी प्रकाश पर्व की बधाई

by

गढ़शंकर  : हलका गढ़शंकर के गांव पड्डी सूरा सिंह में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा वर्षभर करवाए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक समागमों की श्रृंखला के तहत विशेष कीर्तन समागम और भव्य ड्रोन शो करवाया गया। समागम में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विशेष रूप से शिरकत कर संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।

समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन से संगत निहाल हुई। इसके बाद आयोजित शानदार ड्रोन शो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आसमान में रोशनियों के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, संदेश और प्रकाश पर्व से जुड़े विभिन्न दृश्य प्रस्तुत किए गए। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे आसमान के इन दृश्यों को देखकर संगत मंत्रमुग्ध हो गई।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की वाणी संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गुरु साहिब ने जात-पात, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे तथा मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सद्भावना का मार्ग दिखा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे वर्ष धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य गुरु साहिब की महान विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी को उनके जीवन एवं शिक्षाओं से जोड़ना है।

रौड़ी ने कहा कि मानवता की सेवा, समानता और भाईचारे का गुरु रविदास जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर एक समानता आधारित, खुशहाल और भाईचारे वाले समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए।

समागम में संगठन प्रभारी चरणजीत सिंह चन्नी, मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी, ब्लॉक समिति चेयरमैन कुलजीत सिंह होशियारपुर, संत प्रदीप दास कठार वाले, संत केवल सिंह तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, संत सतनाम दास गज्जण महिदूद, संत महिंदर दास प्रधान श्री चरणछोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब, संत मेजर दास हल्लूवाल, संत संतोष दास गणेशपुर भारटा खानपुर, संत नरेश सिंह, संत सुखदेव सिंह तप श्री खुरालगढ़ साहिब, बाबा बलराम भवानीपुर, रानी महंत रामपुर बिलड़ो, रेशम शाह साबरी मोइला बाहिदपुर, संत बाबा बलराम सिंह, संत सुरिंदर दास, मोनिका साईं सहित संत-महापुरुष, धार्मिक नेता, पंचायती प्रतिनिधि, आम आदमी पार्टी के नेता तथा बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

फोटो कैप्शन : पड्डी सूरा सिंह में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो के दौरान आसमान में दिखाई देता अलौकिक दृश्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पुलिस के रडार पर ब्रिटिश सेना का एक सिख सैनिक – स्टूडेंट वीजा पर गया था UK, फिर ज्वाइन की ब्रिटिश आर्मी और अफगानिस्तान में लड़ा युद्ध

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत में एक ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मारे गए आतंकियों को...
article-image
पंजाब

Sri Guru Gobind Singh Khalsa

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 10 : Located in Mahilpur town of Hoshiarpur district, Sri Guru Gobind Singh Khalsa College has emerged as a premier institution providing high-quality education to meritorious and economically weaker students at...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्मारक पर दिव्यांग जसविंदर कौर मैरा को ट्राईसाईकिल किया भेंट

 गढ़शंकर, 23 नवम्बर: आज शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर पर राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके एंड साधोवाल पंजाब द्वारा भेजी ट्राई साईकिल बुद्धिजीवी प्रिंसिपल बिक्कर सिंह तथा जगदीश राय द्वारा  दिव्यांग जसविंदर कौर मैरा...
Translate »
error: Content is protected !!