केजरीवाल को जमानत दिया जाना सामान्य निर्णय नहीं, देश में काफी लोग मानते हैं कि केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया – अमित शाह

by

दिल्ली :  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर आज कहा कि देश में बहुत से लोगों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ‘विशेष सुविधा’ दी है।  एक एजेंसी को दिए साक्षात्कार में गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को न्याय की व्याख्या करने का अधिकार है। वे मानते हैं कि उन्हें जमानत दिया जाना सामान्य निर्णय नहीं है। देश में काफी लोग मानते हैं कि केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया । झाड़ू को वोट मिलने पर जेल से बाहर आने वाले केजरीवाल के बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का अपमान है। उन्होंने कहा कि उन्हें जमानत देने वाले जजों को विचार करना है कि उन्होंने सही फैसला किया या नहीं। एक व्यक्ति कह रहा है कि चुनाव में जीतने से सुप्रीम कोर्ट दोषी होने के बाद भी उन्हें छोड़ देगा। स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर गृह मंत्री ने कहा कि वे अभी इस मुद्दे में फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकलना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज छोटा शिमला स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शाखा विस्तारीकरण से...
article-image
पंजाब

किसानों की आय बढ़ाने व मिट्टी, पानी व हवा को दूषित होने से बचाती है जैविक खादें : किसानों के लिए जैविक खादों के लाभ व सुचारु प्रयोग संबंधी प्रदेश स्तरीय ट्रेनिंग व जागरुकता कैप

पंजाब के समूह जिलों से बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टरों, सहायक डायरेक्टरों व बागवानी विकास अधिकारियों ने की शिरकत होशियारपुर, 20 सितंबर: बागवानी व फूड प्रोसेसिंग मंत्री पंजाब चेतन सिंह जौड़ामाजरा व डायरेक्टर बागवानी...
article-image
पंजाब

क्लासमेट की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार : जूवेनाइल भेजा गया, घटना में प्रयोग किरच बरामद

फतेहगढ़ साहिब :  फतेहगढ़ साहिब के खमाणो क्षेत्र में +2 मेडिकल के छात्र मानविन्द्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष से बोले कुलदीप सिंह पठानिया … पीएम से करें उदार आर्थिक मदद की पैरवी

मंडी व अन्य जिलों में भूस्खलन तथा बादल के फटने से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति के बारे में करवाया अवगत. कहा, तपोवन विधानसभा भवन को प्रशिक्षण कार्यक्रम के us, लिए किया जाए इस्तेमाल कुलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!