केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा : संजय सिंह

by

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सिंह ने कहा, कि ‘मुख्यमंत्री केजरीवाल का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।” उन्होंने कहा कि परिवार को केवल ‘मुलाकात जंगले’ से केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी गई है।

सिंह ने कहा, कि ‘यह अमानवीय है। यहां तक कि कट्टर अपराधियों को भी व्यक्तिगत मुलाकात की अनुमति मिलती है।” ‘मुलाकात जंगला’ लोहे की एक जाली होती है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी और उससे मुलाकात करने आए लोगों के बीच होती है। दोनों पक्ष जाली के आर-पार से बातचीत कर सकते हैं। तिहाड़ प्रशासन ने फिलहाल सिंह के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शुक्रवार को जेल अधिकारियों ने केजरीवाल की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की तारीख 15 अप्रैल तय की थी और कहा कि वह आप संयोजक से ‘मुलाकात जंगला’ में एक सामान्य आगंतुक के रूप में मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव विभव कुमार से मंगलवार को तिहाड़ जेल के अंदर मुलाकात की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश वासियों को कुछ देने के बजाय छीनने पर आमादा है सरकार : जयराम ठाकुर

आगे बढ़ने की बजाय पीछे जाने का सिलसिला मुख्यमंत्री को बंद करना होगा सदन में खड़े होकर डीए देने की बात करते हैं और हायर ग्रेड पे वापस लेते हैं प्रधानमंत्री द्वारा आपदा प्रभावित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंदर मुखी शर्मा का फीबा अपील कमिशन में फिर से नामांकन : दुनिया में बास्केटबॉल के खेल के संचालन से संबंधित सभी कानूनी मामलों में हाई पावर कानूनी संस्था

चंडीगढ़: भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव चंदर मुखी शर्मा को फीबा अपील कमिशन में एक बार फिर से नामांकित किया गया है, जो एक हाई पावर कानूनी संस्था है और दुनिया में बास्केटबॉल...
article-image
पंजाब

सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा : ब्रम शंकर जिम्पा

चौक पर स्थित स्मारक के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों को हटाया होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के शहीद भगत सिंह चौक की शोभा बढ़ाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ाफ़िला रोक स्कूली बच्चों से मिले सीएम, फीडबैक भी ली : मुख्यमंत्री ने पूछा, स्कूल में पहली से अंग्रेज़ी मीडियम शुरू हुआ या नहीं

एएम नाथ। मटौर  :  जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के उपरांत धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क़ाफ़िला अचानक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर...
Translate »
error: Content is protected !!