क़ाफ़िला रोक स्कूली बच्चों से मिले सीएम, फीडबैक भी ली : मुख्यमंत्री ने पूछा, स्कूल में पहली से अंग्रेज़ी मीडियम शुरू हुआ या नहीं

by
एएम नाथ। मटौर  :  जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के उपरांत धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क़ाफ़िला अचानक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर रुक गया। मुख्यमंत्री अपनी कार से उतरे पर छुट्टी के बाद घर वापिस जा रहे बच्चों से मिलने लगे और स्कूल के संबंध में फीडबैक ली। मुख्यमंत्री ने बारहवीं में पढ़ने वाले अयान से उनके स्कूल में मिल रही सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या और बच्चों की संख्या के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों से पूछा “स्कूल में पहली से अंग्रेज़ी मीडियम में पढ़ाई शुरू हुई या नहीं ? अब पढ़ना अच्छा लग रहा है या नहीं।” बच्चों ने जवाब दिया हाँ।
इसके बाद बच्चों ने बारी-बारी से श्री सुक्खू के साथ फ़ोटो खिंचवाईं। मुख्यमंत्री को रुका देखकर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और उनके साथ फ़ोटो खिंचवाई। उपस्थित सभी व्यक्ति मुख्यमंत्री की सादगी और उनके सरल व्यक्तित्व की तारीफ़ करने लगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने साथ खड़ा देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और लोगों से मिलने के लिए वह क़ाफ़िला रोककर वहीं उतर गए। तदोपरांत मुख्यमंत्री का क़ाफ़िला सर्किट हाउस की ओर बढ़ गया।
All reactions:

Kangra Public Relations and 4 others

Like

 

Comment
Share
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

एएम नाथ। शिमला :  सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की छात्राओं को देई कार्यक्रम के तहत करवाया मेडिकल कालेज नेरचौक का एक्सपोजर विजिट

मंडी 5 दिसंबर: बाल विकास परियोजना सदर के पर्यवेक्षक वृत्त नेरचौक द्वारा मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की बारहवीं कक्षा की विज्ञान विषय की छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के...
हिमाचल प्रदेश

यात्री सुरक्षित : बेसहारा पशु को बचाते बस हाईवे किनारे ठूंठ से टकराई

ऊना : पनोह में सीटीयू की बस नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जो 32 मील पठानकोट से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे की ‌वजह बस के आगे अचानक कोई बेसहारा...
Translate »
error: Content is protected !!