एनआईटी-हमीरपुर के छात्र पर महिला सहपाठी का पीछा करने और धमकाने का मामला दर्ज

by

एएम नाथ। हमीरपुर : पुलिस ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक छात्र के खिलाफ एक महिला सहपाठी का पीछा करने और उसे धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि एनआईटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका सहपाठी कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा है।

एसपी ने बताया कि आरोपी युवक ने हाल ही में शिकायतकर्ता के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया, अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे धमकाया। उन्होंने बताया कि एनआईटी के छात्र कल्याण डीन के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (पीछा करना), 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द/हाव-भाव/कार्य) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार रात जब घटना प्रकाश में आई तो संस्थान के छात्र अपने छात्रावासों से बाहर निकल आए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

1 मई के उपरांत शादी में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 20 व्यक्ति, सामूहिक भोज पर भी प्रतिबंधः डीसी

शादी के लिए पूर्व में ली गई अनुमति पर भी लागू होंगे नए आदेश, 20 तक सीमित करनी होगी अतिथियों की संख्या ऊना (28 अप्रैल)- कोरोना के बढ़ते मामलों पर जिला प्रशासन ऊना ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की तरह हिमाचल में भी आपदा सरकार से जनता दुःखी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :. पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बहाने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली की तरह यहां भी...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

JPSC परीक्षा घोटाला: 60-70 लाख में नौकरी पक्की कराने का दावा, CID पूछताछ में कथित सेटिंग का खुलासा

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मामला और गंभीर होता जा रहा है। CID की जांच में गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2026-27 में हमीरपुर में 2063 करोड़ के ऋण आबंटन की संभावना : डीसी गंधर्वा राठौड़ ने की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना की लांचिंग

एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला हमीरपुर मंें लगभग 2063 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन की संभावना है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को जिला के लिए नाबार्ड की...
Translate »
error: Content is protected !!