प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: शांडिल

by
स्वास्थ्य मंत्री ने निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का किया शुभारंभ
धर्मशाला, 26 जुलाई। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।
यह उद्गार स्वास्थ्य , परिवार कल्याण एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने बुधवार को नगरोटा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विकास पुरूष स्व जीएस बाली की स्मृति में आयोजित निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के कुछ विभागों में रोबोटिक सर्जरी का कार्य आरंभ किया जाएगा तथा सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में कैजुअलटी विभाग को अपग्रेड करके आपातकालीन मेडिसन विभाग बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गत मंत्रीमंडल की बैठक मे इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला में ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी मेडिसन विभाग को कार्यशील करने तथा रोगियों की सुविधा के दृष्टिगत नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टॉफ के अतिरिक्त 136 पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्व तरीके से चिकित्सकोें के पदों को भी भरा जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के निर्धन तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अनेकों कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। बेसहारा तथा निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन आफ स्टेट का दर्जा दिया गया है उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी सरकार की ओर से मदद मुहैया करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर तीन दिवसीय बाल मेले का आयोजन एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष पूर्व स्व जीएस बाली ने इस मेले की शुरूआत की थी उसी परंपरा को आज भी पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, डीसी डा निपुण जिंदल, एसडीएम मुनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के रवैया से आहत ‘संतों’ ने संभाला मोर्चा गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क को बनाने का : संगत के सहयोग से बनाई जायगी 40 किलोमीटर सड़क, देश की सबसे सुंदर व मजबूत सड़क होगी – संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह क़िला आनंदगढ़ साहिब

61 किस्म की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों को लगाया जायेगा श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर। खालसा पंथ के तख़्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), श्री गुरु रविदास जी के चरण छो गंगा-खुरालगड़,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फुटबाल, बॉस्केटबाल व बॉलीवाल कोट का DC जतिन लाल नेकिया निरीक्षण : खिलाड़ियों की फिटनेस हेतू इंडोर स्टेडियम में बनाया जाएगा आधुनिक जिम – DC जतिन लाल

पुलिस कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इंदिरा खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

762 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की बेहतर सुविधाएं: बाली

प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित होगी लाइब्रेरी ऐरला स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत धर्मशाला, 19 नवंबर। शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और गुणवत्ता सुधारने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!