रोजगार मेले में 1120 युवाओं का रोजगार के लिए चयन, पहले दिन 670 तथा दूसरे दिन 450 को मिले जॉब के अवसर : 4395 के करीब अभ्यर्थियों ने करवाया था पंजीकरण,54 विभिन्न कंपनियों ने लिए जॉब के लिए इंटरव्यू

by
धर्मशाला, 26 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित रोजगार मेले के दूसरे दिन 450 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया है। पहले दिन रोजगार मेले में 670 युवाओं का चयन किया जा चुका है। दो दिवसीय रोजगार मेले में 1120 लोगों को रोजगार दिया गया है जबकि 394 अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट किए गए हैं। 4395 के करीब युवाओं ने जॉब के लिए पंजीकरण करवाया। रोजगार मेले में करीब 54 विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का अपनी कंपनियों में जॉब के लिए साक्षात्कार लिया है। रोजगार मेले में आठवीं पास, दसवीं पास तथा जमा दो पास बेरोजगारों के साथ साथ आईटीआई, डिप्लोमा धारकों, स्नातक, स्नातकोत्तर, फार्मा बीटेक, एमबीए, जीएनएम इत्यादि प्रशिक्षितों ने भाग लिया। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार तथा समन्वयक अमित कुमार ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अलग अलग पंजीकरण कांउटर स्थापित किए गए गए थे इसके साथ ही आनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी अभ्यर्थियों को प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी समय समय पर रोजगार मेलों का आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है।
नगरोटा के राजेश, रविंद्र तथा डाढ के पुनीत ने कहा कि रोजगार मेला नगरोटा में आयोजित करवाकर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतरीन पहल की है। इससे युवाओं को नौकरी के लिए विभिन्न जगहों पर भटकने से भी राहत मिली है साथ ही इंटरव्यू के लिए किस तरह से तैयारी करें उसमें भी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले हर वर्ष आयोजित किए जाने चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर सुझाव DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आमंत्रित किये

कुल्लू, 20 फरवरी:  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मीडिया की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं की फीडबैक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति विस्तृत समीक्षा

मनरेगा में 55.13 लाख मानव दिवस सृजित, 15 मार्च तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित खंड विकास अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण की संभावनाएं तलाशे यूको आरसेटी – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ।  सोलन  :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रसंस्करण के माध्यम से उत्पाद की शेल्फ लाईफ बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है। इससे ज़िला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर सुनी जन समस्याएं : आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : बाली

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त। लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व...
Translate »
error: Content is protected !!