कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र: धान की पराली को आग न लगाकर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं किसान: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 14 अक्टूबर:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे धान की पराली को आग न लगाए ताकि वातावरण दूषित को दूषित होने से बचाया जा सके। वे आज पंजाब सरकार के कृषि विभाग की ओर से आत्मा स्कीम के अंतर्गत अलग-अलग कृषि तकनीकों के बारे में किसानों को नई तकनीके देने के उद्देेश्य से स्थानीय कृषि भवन में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, संयुक्त डायरेक्टर कृषि इंजीनियरिंग जगदीश सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसवंत राय भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन की ओर से किसानों को फसलों के अवशेषों को आग लगाने से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक कर रहे हैं और इस संंबंधी किसानों को साहित्य, गांवों के धार्मिक स्थानों पर मुनियादी व गांवों के स्कूलों में जागरुकता रैलियों के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। इस कैंप में उन्होंने जिले के अलग-अलग ब्लाकों के पराली को आग न लगाने वाले 10 किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को जिले में पिछले वर्षों के दौरान सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई गई मशीनरी का अधिक से अधिक  प्रयोग कर अपने खेतों में पराली का योग्य प्रबंधन की अपील की। उन्होंने किसानों को पराली का योग्य प्रबंध कर जिले को प्रदेश में अग्रणी जिला बनाने में सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से धान की फसल खरीदने के सभी प्रबंध मुकम्मल किए गए हैं और किसानों को इस संबंधी कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों को अपनी उपज सूखआ कर ही मंडी में बेचने की अपील की ताकि उन्हें किस किस्म की परेशानी न हो।
कैंप के दौरान संयुक्त डायरेक्टर कृषि इंजीनियरिंग जगदीश सिंह ने किसानों को विभाग की ओर से चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने किसानों की ओर से फसली विभिन्नता को अपनाने पर जोर दिया।
कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसवंत राय ने कृषि विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और किसानों को अपील की कि वे फसलों के अवशेषों के योग्य प्रबंधन करने में कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से मुहैया करवाई गई कृषि मशीनरी का पूरा लाभ उठाएं व कृषि भूमि परीक्षण के आधआर पर प्राप्त किए गए भूमि स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही खादों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि कृषि इनपुट की क्वालिटी किसानों तक पहुंचाने के लिए इन इनपुट्स के समय-समय पर विभाग की ओर से सैंपल भरे जाते हैं। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि आज के कृषि युग में किसानों को ग्रुपों, सोसायटियां बनाकर खेती करनी चाहिए ताकि फालतू खर्चों के बोझ से बचा जा सके। उन्होंने किसानों को विभाग की ओर से सब्सिडी पर मुहैया करवाए जा रहे गेहूं के बीज संबंधी अपील करते हुए कहा कि जिले के किसान गेहूं के प्रमाणित बीज विभाग के पोर्टल पर अपने आवेदन आइलाइन 31 अक्टूबर तक दायर कर प्राप्त कर सकते है। कैंप के दौरान जिले के अलग-अलग ब्लाकों के प्रगतिशील किसान जिन्होंने पिछले वर्षों के दौरान पराली का सुचारु प्रबंधन किया था को सम्मानित भी किया गया। कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए गए। इस मौके पर राजेश्वर दयाल बब्बी, सुमेश सोनी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. हरशरणजीत सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी गिनती में किसान मौजूद थे।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पांचवी कक्षा की छात्रा तरीशा द्वारा जवाहर नवोदया विद्यालय प्रवेश परिक्षा 2024-2025 पास करने पर सम्मान

गढ़शंकर । डा. बीआर अंबेदकर सरकारी अैंलीमेंटरी स्मार्ट स्कूल बीनेवाल की पांचवी कक्षा की छात्रा तरीशा पुत्री राकेश कुमार निवासी बीनेवाल ने जवाहर नवोदया विद्यालय प्रवेश परिक्षा 2024-2025 पास कर अपने माता पिता, स्कूल...
article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज : अब किस कांड में फंसे आप चीफ, कोर्ट के आदेश पर एक्शन

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. पहले विधानसभा चुनाव में हार मिली, अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद...
article-image
पंजाब

गुरु गोबिंद सिंह जी को जोड़े में दिखाने पर मंत्री तरुणप्रीत सोंद से खफा अकाल तख्त साहिब : जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और विभाग के निदेशक से एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण मांगा

अमृतसर। श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक में लगी तस्वीर पर धार्मिक पटल पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेवल एजेंट के घर पर ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की जिम्मेवारी गोपी नवांशहरियां ने ली  : डीएसपी ने कहा न कोई ग्रेनेड फेंका गया न कोई फायरिंग हुई

गढ़शंकर । गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर कल रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने की गोपी नवांशहरियां की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि अगर अभी भी दिमाग सेट नहीं हुआ तो...
Translate »
error: Content is protected !!