अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज : अब किस कांड में फंसे आप चीफ, कोर्ट के आदेश पर एक्शन

by
नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. पहले विधानसभा चुनाव में हार मिली, अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा था. इसके बाद ही पुलिस ने यह एक्शन लिया है।
             दरअसल, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के कथित उल्लंघन को लेकर एक शिकायत के आधार पर यह एक्शन हुआ है. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पब्लिक फंड के दुरुपयोग का मामला है. दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के अलावा अन्य के खिलाफ भी एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की है और कोर्ट को बताया है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की और सूचित किया कि FIR दर्ज कर ली गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल, 2025 को तय की है।
क्या था मामला?
इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आप पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ बड़े होर्डिंग लगाने के लिए सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग के मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।
क्या आरोप और किनके नाम
पुलिस के अनुसार, यह शिकायत दिल्ली में हाल के एक प्रदर्शन से जुड़ा है। इसमें आप नेताओं पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है. अभी तक FIR में शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम स्पष्ट नहीं किए गए हैं. AAP ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई है। मामले की अगली सुनवाई में कोर्ट FIR की प्रगति और सबूतों पर विचार करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर के पास गुरुद्वारा के पीछे चो में महिला का सड़ा हुआ नग्न अवस्था में शव मिला….पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर भेजा।

माहिलपुर:  माहिलपुर के पास गुरुद्वारा लधेवाल के पीछे चो में एक 30-35 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि गजर के लिए लकड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई : 5 विधायक सस्पेंड, पार्टी की मजबूती पर उठ रहे सवाल

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में अनुशासन का डंडा चला है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने अनुशासनात्मक कार्रवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी मेला के दौरान चंडी में लंगर सेवा कमेटी का गठन

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : आगामी 2 अप्रैल से लगने वाले बाबा जोहड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडी में लंगर सेवा प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉ. मनमोहन सिंह : एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा का अंत – उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, विद्वता, और नीतिगत दूरदर्शिता का प्रतीक रहा

भारत में आर्थिक सुधार के निर्माता कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 92 साल के थे। मनमोहन सिंह को उनके घर पर बेहोशी आने...
Translate »
error: Content is protected !!