आर्थिक संकट: हिमाचल में बढ़ेगी MLAs की सैलरी? संशोधन विधेयक पेश…अभी 15000 फोन भत्ते सहित मिलता है 2.10 लाख रुपये वेतन

by
एएम नाथ । शिमला : . हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के बीच माननीयों की सैलरी और भत्तों में इजाफा हो सकता है. शिमला में विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सरकार संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है. यदि यह संशोधन विधेयक सत्र में पारित होता है तो विधायकों की सैलरी में इजाफा होगा। अहम बात है कि सरकार ने संशोधन विधेयक पेश कर दिया है और अब सदन की कार्यवाही लंच के लिए रोकी गई है और लंच के बाद इस विधेयक पर बहस होगी।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा सत्र के अंतिम दिन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अधिनियम 1971 पेश किया गया है, इसमें सुक्खू सरकार संशोधन करेगी और ऐसे में विधायकों की सैलरी बढ़ेगी.गौरतलब है कि 2016 में इससे पहले विधायकों की सैलरी कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार में बढ़ाई गई थी।
विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में सूबे में विधायकों की 55 हजार रुपये बैसिक सैलरी है और इसके अलावा भत्तों भी दिए जाते हैं, जिन्हें मिलकार हर माह एक विधायक को 2 लाख 10 हजार रुपये सैलरी मिलती है।
विधायकों को प्रतिपूरक भत्ता यानी कंपनसेट्री अलाउंस 5 हजार रुपये प्रतिमाह, विधानसभा क्षेत्र भत्ता 90 हजार रुपये, टेलिफोन भत्ता 15 हजार रुपये, कार्यालय भत्ता 30 हजार और डाटा ऑपरेटर भत्ता के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसके अलावा, विधानसभा सत्र में बैठक के लिए प्रति बैठक 1800 रुपये रोजाना अलग से विधायकों के खाते में जाते है. अभी मौजूदा सत्र में 15 मीटिंग हुई हैं और उसके हिसाब से इस बार की सैलरी में विधायकों को 27 हजार रुपये के करीब अतिरिक्त पैसा मिलेगा. विधायकों को ट्रैवलिंग अलाउंस, फ्री ट्रेवल फैसिलिटी, आवासीय सुविधा समेत कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं।
केंद्र ने सांसदों की भी बढ़ाई है सैलरी
अहम बात है कि बीते चार रोज पहले भी मोदी सरकार ने सांसदों के वेतन और भत्तों में इजाफा किया था. इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई थी, जो कि 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी रहेगी. अधिसूचना के अनुसार, सांसदों को अब 1,24,000 रुपये महीना सैलरी मिलेगी. इससे पहले, उन्हें 1 लाख रुपये मिलते थे और ऐसे में करीब 24 फीसदी का इजापा केंद्र सरकार ने किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फिना सिंह परियोजना में प्रदेश को करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी में सरकार : जय राम ठाकुर

जॉइंट वेंचर को रोककर सरकार अपने लोगों को पहुंचाना चाहती है फायदा कभी डैम न बनाने वाले चहेतों को ही टेंडर देने की तैयारी में सरकार केंद्र की वित्त पोषित परियोजनाओं में भ्रष्टाचार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री- रूपा गांगुली डिप्टी सीएम

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे। गृह मंत्रालय सुवेंदु अधिकारी के पास ही रहेगा। 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी घोषणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों को नवाजा : ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

बैजनाथ, 01 दिसंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल सकें। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने बाबा साहेब और सरदार पटेल का हमेशा अपमान किया, मोदी ने सम्मान किया: जयराम ठाकुर

संविधान नहीं कांग्रेस पार्टी खतरे में है,  मोदी ने किया बाबा साहेब के सपनों को पूरा एएम नाथ। सिरमौर : सिरमौर में आयोजित बाबा साहेब सम्मान अभियान को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!