कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खोला बड़ा राज : भिंडरावाले और राजीव गांधी के बीच क्यों नहीं हो पाई बैठक

by

चंडीगढ़ : पंजाब के सबसे अधिक अशांति वाले काले दौर में 1980 के दशक की शुरुआत में तत्कालीन कांग्रेस सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजीव गांधी ने जरनैल सिंह भिंडरावाले के साथ बैठक की व्यवस्था करने का महत्वपूर्ण काम सौंपा था।

यह बैठक, जो अंततः कभी नहीं हुई, कथित तौर पर गांधी पर घात लगाकर हमले की आशंका की वजह से आखिरी क्षण में रद्द कर दी गई थी। इस दिलचस्प कहानी का विवरण वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका हरिंदर बावेजा की नई किताब, ”दे विल शूट यू, मैडम: माई लाइफ थ्रू कॉन्फ्लिक्ट” में दिया गया है।

यह वाकया सिंह ने हाल में नयी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में आयोजित पुस्तक विमोचन के दौरान सुनाया। उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया कि कैसे एक बार वह भिंडरावाले के बिस्तर पर सो गए थे और संभवत: केवल वही हैं, जो उसकी खाट पर सोए होंगे।

सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”श्री गांधी, राजीव, ने मुझसे पूछा, ‘क्या आप भिंडरावाले के साथ एक बैठक तय कर सकते हैं?’ मैंने कहा, ‘मैं कोशिश करूंगा’। इसलिए मैंने पंजाब पुलिस के एसएसपी सिमरन सिंह मान से पूछा, जो उनके बहुत करीबी थे। हम मिलने के लिए तैयार हो गए, और भिंडरावाले अंबाला हवाई अड्डे पर आने के लिए तैयार हो गया। हमें दिल्ली से उड़ान भरनी थी।”

उन्होंने घटना का वृत्तांत सुनाते हुए कहा, ”हमने अभी उड़ान भरी भी नहीं की थी। हमें एक संदेश मिला कि प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) चाहती हैं कि वह बैठक रद्द कर दें और वापस आ जाएं।”

इससे भिंडरावाले नाराज हो गया, लेकिन सिंह ने किसी तरह सिख अलगाववादी नेता को यह बताकर स्थिति को शांत किया कि विमान में ‘तकनीकी खराबी’ आ गई है।

तीन हफ्ते बाद, गांधी ने फिर से सिंह से मुलाकात की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ”हम हवाई जहाज़ पर चढ़ गए। और हम अंबाला के करीब थे कि नियंत्रण टावर ने हमें वापस आने का आदेश दिया। इसलिए, हम वापस आ गए और उतर गए।”

सिंह ने खुलासा किया कि दूसरी बार मुलाकात रद्द करने का कारण गंभीर सुरक्षा चिंताएं थीं।

बावेजा की किताब के अनुसार, सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पंजाब के मुख्यमंत्री दरबारा सिंह ने घात लगाकर किये जाने वाले एक संभावित हमले के बारे में चेतावनी दी थी – जिसमें राजीव को निशाना बनाया जा सकता था।

पुस्तक में सिंह के हवाले से कहा गया है, ”दरबारा सिंह ने उन्हें बताया था कि घात लगाकर हमला किये जाने की योजना है और उनके बेटे राजीव को मार दिया जाएगा।”

सिंह (83) का मानना ​​है कि दरबारा सिंह ने ही इंदिरा गांधी को सलाह दी थी कि अपने बेटे को उस जाल में न फंसने दें, जो खतरनाक हो सकता था।

किताब में लिखा है कि सिंह को संदेह है कि दरबारा सिंह – जिन्होंने पहले भिंडरावाले की गिरफ्तारी का समर्थन किया था – अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जैल सिंह पर पलटवार करना चाहते थे।

हालांकि, सिंह का कहना है कि अगर बातचीत को अवरुद्ध नहीं किया गया होता, तो कुछ सार्थक प्रगति हो सकती थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत, एस.एस.पी ने महिला डी.एस.पी माधवी शर्मा से सैंटर की शुरुआत करवाई

शिद्दत व तनदेही से ड्यूटी करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की प्रशंसा महिला पुलिस कर्मियचों के लिए योग सत्र व विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया होशियारपुर  :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके...
article-image
पंजाब

नंवाशहर में मर्डर कर भागे थे दोनों आरोपी : नवांशहर पुलिस ने मुंबई से किया ग्रिफ्तार

नवांशहर  :  खालिस्तान समर्थक व गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो ऑपरेटिव्स को पंजाब पुलिस ने मायानगरी मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर (नवांशहर)...
article-image
पंजाब

खस्ताहाल हाल सड़कों को लेकर डिप्टी स्पीकर का घेरेंगे घर : सड़क बनाओ पक्का मोर्चे के नेता 7 जनवरी को

गढ़शंकर – जेजों-माहिलपुर, माहिलपुर-कोटफातुही, कोटफातुही-मेहटियाना व गढ़शंकर से बीत इलाके होते नंगल जाने वाली पक्की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर सड़क बनाओ पक्का मोर्चे के नेता 7 जनवरी को पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
article-image
पंजाब , समाचार

कांग्रेस ने सात नये उम्मीदवारों को उतारा मैदान में, 12 पुराने चेहरों पर फिर जिताया विश्वास, 6 उम्मीदवार ऐसे जो पिछली कौंसिल में भी रह चुके है पार्षद

नंगल-आप और अकाली दल के बाद कांग्रेस ने 19 वार्डो से अपने 19 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रदी है। खुद विधान सभा स्पीकर राणा के.पी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने...
Translate »
error: Content is protected !!