बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध — शिमला व धर्मशाला में सैंकड़ों कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों का जोरदार प्रदर्शन*

by

एएम नाथ । शिमला, 10 मार्च, केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के विरोध में आज देशव्यापी आह्वान के तहत हिमाचल प्रदेश में भी व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया।

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) के कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों के संयुक्त मोर्चा जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) के बैनर तले आज शिमला और धर्मशाला में सैंकड़ों कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की।

यहां बोर्ड मुख्यालय, शिमला में बिजली संशोधन विधेयक के खिलाफ जोरदार नरेबाजी की और इस अवसर पर ई0सुनील ग्रोवर ऑल इंडिया पावर फेडरेशन के पैटर्न और जॉइंट एक्शन कमेटी के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा, के अतिरिक्त प्रशांत शर्मा आदि ने प्रदर्शन को संबोधित किया।

यह विरोध कार्यक्रम बिजली कर्मचारी व अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति (NCCOEEE) के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सांकेतिक हड़ताल के तहत किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बिजली संशोधन विधेयक को जनविरोधी, कर्मचारी विरोधी तथा राज्य विरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

यहां जारी प्रैस विज्ञप्ति में जॉइंट एक्शन कमेटी के सयोंजक ई0 लोकेश ठाकुर, सह-संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार बिजली क्षेत्र को निजी कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक के माध्यम से बिजली वितरण के क्षेत्र में निजी कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियां कमजोर होंगी और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक में एक ही क्षेत्र में कई वितरण लाइसेंस देने, वायर और सप्लाई व्यवसाय को अलग करने तथा कॉस्ट-रिफ्लेक्टिव टैरिफ लागू करने जैसे प्रावधान शामिल हैं, जो अंततः बिजली क्षेत्र के निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करेंगे और आम उपभोक्ताओं के लिए बिजली को महंगा बना देंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इस जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी विधेयक को वापस नहीं लिया तो बिजली कर्मचारी, अभियंता और पेंशनर देशभर के संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेंगे।

नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में बिजली वितरण का निजीकरण आम जनता के हितों के खिलाफ होगा और इससे HPSEBL, कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा तथा पेंशनरों की सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया कि बिजली जैसी बुनियादी सेवा को मुनाफे के लिए निजी कंपनियों के हवाले करने की किसी भी कोशिश को कर्मचारी वर्ग और आम जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव

मंडी 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनहित व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मामले में दिल्ली पुलिस को कोर्ट का निर्देश : 23 अक्टूबर तक जांच पूरी करने को कहा

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले की जांच को लेकर दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने डीसीपी...
article-image
पंजाब

5 से प्रदेश स्तर पर शुरु किया जा रहा है जागरुकता अभियान : सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए

स्वामी सर्वानंद गिरि रिजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में होगा जिला स्तरीय समागम, कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा होंगे मुख्य मेहमान समागम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने की अधिकारियों के साथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
Translate »
error: Content is protected !!