एसएफआई द्वारा एचपी यूनिवर्सिटी कैम्पस में नशे के बढ़ने और गुंडागर्दी के बढ़ने के आरोप लगाते हुए रैली निकाली

by

एएम नाथ । शिमला : स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में बढ़ते नशे के खिलाफ तथा विश्वविद्यालय में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ रैली निकाली गई ।
एस एफ आई के द्वारा विश्वविद्यालय गेट से लेकर विधि विभाग तक रैली निकाली गई और विश्वविद्यालय की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल किए गए।

एस एफ आई कैंपस सचिव मुकेश ने बात रखते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर लगातार नशे का अड्डा बना हुआ है लेकिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का इस ओर कोई ध्यान नहीं है । लगातार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नशे के आदि लोगों द्वारा अनेक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर कोई करवाई नहीं कर रहा ।कैंपस सचिव मुकेश ने आगे बात रखते हुए कहा पिछले कल भी एक नशे के आदि व्यक्ति द्वारा विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी की मौजूदगी में एक छात्र पर तेज चाकू से हमला किया जाता है लेकिन विश्वविद्यालय सिक्योरिटी उसे रोकने में पूरी तरह नाकामयाब रहा ।

कैंपस अध्यक्ष योगी ने आगे बात रखते कहा कि आज विश्वविद्यालय के छात्रों को जरूरत है विश्वविद्यालय में हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुटता से लड़ने की और जो इस कैंपस के अंदर छात्रों की बुनयादि जरूरते है उसके खिलाफ आंदोलन को तेज करने की । इसके साथ साथ कैंपस अध्यक्ष योगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की गई कि आरोपी छात्र पर कार्यवाही की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की पुलिस जवानों से झड़प : बीजेपी एमएलए हंसराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची महिला कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपनी ही कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंदर और बाहर पहले ही दिन खूब हंगामा देखने को मिला। बीजेपी एमएलए हंसराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन से ही खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से रहें दूर : किशोरी लाल

सीपीएस ने की रा.व.मा.पा. दयोल व रा.मा.पा. भिरड़ी में खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ, 16 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी ने 59 पात्र आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित किए 75 लाख की राहत राशि के चेक : कहा…संकट की घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार, राहत राशि को डेढ़ लाख से बढ़ाकर किया 7 लाख

ऊना, 14 मार्च। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सर्किट हाउस ऊना में आज(शनिवार) को ऊना विधानसभा क्षेत्र के 59 पात्र आपदा प्रभावित परिवारों को 75 लाख रूपये के चैक वितरित किए।...
Translate »
error: Content is protected !!