नीतिका जम्वाल व सुरेंद्र सिंह चाडक के नेतृत्व में विकास को मिलेगी नई गति : कुलदीप सिंह पठानिया

by

चुवाड़ी नगर पंचायत की नई टीम को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की शुभकामनाएं

एएम नाथ। चुवाड़ी : नगर पंचायत चुवाड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नगर पंचायत अध्यक्षा नीतिका जम्वाल तथा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाडक को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नीतिका जम्वाल और सुरेंद्र सिंह चाडक को जनता के अपार समर्थन और विश्वास के साथ यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों जनप्रतिनिधि अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण के बल पर नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत होता है और चुवाड़ी की जनता ने जिस विश्वास के साथ अपने प्रतिनिधियों का चयन किया है, उस पर खरा उतरना नई टीम की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर कार्य करने का आह्वान भी किया।
अंत में कुलदीप सिंह पठानिया ने नीतिका जम्वाल और सुरेंद्र सिंह चाडक के सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चुवाड़ी विकास और सुशासन का नया उदाहरण स्थापित करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम पर हमले की कोशिश : बचाव करने आए क्लर्क और हेड कांस्टेबल को आईं चोटें

एएम नाथ। रोहड़ू :  डोडरा क्वार उपमंडल में बैठक के दौरान पंचायत सहायक सचिव ने एसडीएम के साथ गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब बीच-बचाव करने लगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआईआर सीएम ऑफिस की शह पर हुई : राजेंद्र राणा का सरकार पर बड़ा हमला बदले की गंदी राजनीति

एएम नाथ । हमीरपुर।  पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ सिरमौर जिले के पच्छाद में दर्ज की गई एफआईआर बदले की गंदी राजनीति का हिस्सा बताया है। मीडिया से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कचरा प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश 

ज़िला पर्यावरण योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित,   सेग्रिगेटेड कूड़े-कचरे की प्रतिशत जानने को लेकर पीसीबी के ज़िला अधिकारियों को सर्वेक्षण के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी लिया भाग

बड़सर 18 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को...
Translate »
error: Content is protected !!