राजीव बिंदल बोले- भाजपा के सत्ता में आते ही लॉटरी होगी बंद : डिनोटिफाई संस्थान खुलेंगे

by
एएम नाथ । शिमला : हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सत्ता में आते ही लॉटरी को बंद किया जाएगा। बंद किए गए स्कूल, पटवार सर्किल, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य संस्थायों को भी दोबारा खोला जाएगा।
शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ छह अगस्त को मंडी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर बेरोजगारों को नौकरी देने की जगह लॉटरी के चक्कर में धकेलने का आरोप लगाया। नेताओं पर एफआईआर करने और कर्मचारियों को चार्जशीट करने पर भी कांग्रेस सरकार को घेरा।
कहा कि कांग्रेस सरकार एक लाख पक्की नौकरी देने के वादे पर सत्ता में आई थी। अब प्रदेश के बेरोजगारों को लॉटरी की ओर धकेल रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में बेरोजगार पेपर की तैयारी नहीं करेंगे पर अपना जीवन दाव पर लगा देंगे। दावा किया कि जब भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी तो ऐसे फैसले वापस लिए जाएंगे। 1998 में जब प्रो. प्रेमकुमार धूमल मुख्यमंत्री बने थे तो लॉटरी को बंद कर दिया गया था। 2004 में कांग्रेस ने लॉटरी को शुरू किया और 2007 में वीरभद्र सिंह की सरकार ने फिर इसे बंद किया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शराब, चिट्टा, भांग और लॉटरी का अड्डा बन गया है। कांग्रेस सरकार के राज में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर शराब के ठेके खोल दिए गए हैं। प्रदेश में दमनकारी सरकार चल रही है, जिसका काम एफआईआर और चार्जशीट बनाना है। जो सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर एफआईआर, ट्रांसफर या फाइल खोल दी जाती है। जो लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरते हैं, उनके खिलाफ केस बना दिए जाते हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर गलत मुकदमे बनाए गए हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सिरमौर में हुई एफआईआर है।
थुनाग में जिन लोगों के परिवार, घर और जमीनें आपदा की भेंंट चढ़ गईं, उनके खिलाफ तिरंगे की आड़ में देशद्रोह के झूठे केस बना दिए गए औ। इन सब गलत नीतियों के खिलाफ 6 अगस्त को मंडी में भाजपा धरना-प्रदर्शन करेगी। कहा कि कांग्रेस सरकार को बताना होगा कि आपदा के समय अभी तक उन्होंने स्टेट हेड के अंतर्गत कितना पैसा खर्चा है? 2022 से 2025 तक वर्तमान कांग्रेस सरकार ने केवल 150 करोड़ खर्च किए हैं। इसके विपरीत केंद्र सरकार ने 7,513 करोड़ रुपये दिए हैं। मनरेगा और एक लाख आवास योजना के घर अलग हैं। भाजपा नेताओं के आग्रह पर बीबीएमबी भी हिमाचल को आपदा के समय सहयोग देने को तैयार है। इस बारे में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मोहनलाल खट्टर से बात हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएमएफ कार्यों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

एएम नाथ।  कुल्लू, 29 दिसंबर : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा एसडीएमएफ (SDMF) के तहत संचालित विकासात्मक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक उपायुक्त...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की – कन्या व बाल स्कूल धर्मशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने दिया आदेश – 2012 से पहले पदोन्नत सीएचटी को प्रमोशनल इंक्रीमेंट का दिया जाए लाभ

एएम नाथ । शिमला : 1 दिसंबर 2012 से पहले पदोन्नत हुए सीएचटी को हेड टीचर पद के प्रमोशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने...
हिमाचल प्रदेश

वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार उठा रही है ठोस कदम : दिग्विजय मल्होत्रा

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। नूरपुर :  राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने आज सोमवार को...
Translate »
error: Content is protected !!