कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखा करवाई शुरुआत, खुद भी फ्रीडम रन में लिया हिस्सा

by

होशियारपुर : नेहरु युवा केंद्र की ओर से भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की ओर फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करवाई गई। उद्योग मंत्री ने इस फ्रीडम रन में खुद भी हिस्सा लिया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरुक रहने का संदेश भी दिया। युद्ध स्मारक होशियारपुर से शुरु हुई फ्रीडम रन का समापन सरकारी कालेज होशियारपुर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले मुख्य अतिथि सुंदर शाम अरोड़ा ने शहीदों को नमन कर आए सभी वर्गों के लोगों को रोज आधा घंटा कसरत करने का संदेश दिया व शपथ दिलाई।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेहरु युवा केंद्र की ओर से आज यूथ क्लबों व अन्य नौजवानों को लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने का जो अभियान चलाया गया है वह बहुत प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, ऐसे में हम सभी को फिट रहने के लिए रोजाना कसरत करनी चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन का सबसे बड़ा सुख निरोग रहना है, जिसके लिए कसरत बहुत जरुरी है।
उधर नेहरु युवा केंद्र संगठन के होशियारपुर के जिला युवा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले मुख्यालय में आज फ्रीडम रन के बाद जिले के अन्य 75 गांवों में फ्रीडम रन का आयोजन 13 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दौड़ के इन कार्यक्रमों के उद्घाटन स्थल व समापन स्थल पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विकसित हो रहे भारत की उपलब्धियों पर प्रबुद्ध और प्रेरक व्यक्तियों द्वारा चर्चा की जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रगान पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम जोड़ा गया है, जिसमें इस कार्यक्रम से विशेष रूप से असंगठित युवाओं को अवसर मिलेगा, जिससे वे भी अपनी आवाज में राष्ट्रगान गाते हुए उसकी वीडियो बनाकर अपलोड करेंगे और इन राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे।
राकेश कुमार ने बताया कि इस अवसर नेहरु युवा केंद्र द्वारा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रेरक संदेश की वीडियो रिकॉर्ड कर उसे नेहरू युवा केंद्र संगठन की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ दूर-दराज में निवासरत समाज के महत्वपूर्ण लोगों के विचार राष्ट्रीय फलक पर सभी के लिए सुलभ होंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिले में कार्यक्रम के आयोजन में एन.एस.एस सहयोग कर रही है। नेहरू युवा केंद्र होशियारपुर के जिला युवा अधिकारी ने स्वैच्छिक शैक्षिक संस्थाओं ,एन.एस.एस, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवा क्लब प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में जुडने का अनुरोध किया है।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस.ढिल्लों (रिटा.), सरकारी कालेज होशियारपुर के प्रिंसिपल जसविंदर सिंह, नेशनल अवार्डी प्रमोद कुमार शर्मा, अशोक पुरी के अलावा अन्य गणमान्य, यूथ क्लबों के सदस्य मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही दीपावली उत्सव मान्य है: पंडित नरेश जोशी 

गढ़शंकर 13 अक्टूबर :  दीपावली की तिथि के संशय को दूर के लिए आज माता चिंतपूर्णी मंदिर नंगल रोड़ गढ़शंकर में पंडित नरेश जोशी की अध्यक्षता में ने गढ़शंकर के समूह मंदिरो के पुजारीयो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में नवाया शीश

रोहित भदसाली। श्री चिंतपूर्णी जी(ऊना) :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर में शीश नवाया।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लड़कियों के लिए 6 दिवसीय रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय द्वारा सचिव विद्या सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में बनाए गए प्लेसमेंट और कैरियर मार्गदर्शन सेल के प्रयासों के तहत नंदी फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा...
article-image
पंजाब

कनाडा में भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक की हत्या : ब्रिटिश कोलंबिया गैंगवार से जुड़ा मामला

वर्नाबी (कनाडा): कनाडा में शनिवार को भारतीय मूल के एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। वैंकूवर की एक पत्रकार के अनुसार यह हत्या ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नाबी शहर में हुई गोलीबारी...
Translate »
error: Content is protected !!